संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में मंगलवार को हर किसी का ध्यान एशिया की सनसनी अफगानिस्तान की टीम ने आकर्षित किया। अफगानिस्तान की टीम ने भारत जैसी मजबूत टीम को जीतने नहीं दिया और मैच को बराबरी पर खत्म करवाया। इसके बाद तो अफगानिस्तान की टीम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ हारने के बाद रोना वाले नन्हें प्रशंसक को लेकर है चर्चा
लेकिन इन सुर्खियों के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ मैच टाई होने के बाद स्टेडियम में मौजूद नन्हें भारतीय प्रशंसक के रोने का वीडियो भी जमकर चर्चा में रहा। दरअसल भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ जैसे ही आखिरी विकेट के रूप में रविन्द्र जडेजा का विकेट गिरा ये देखते ही स्टेडियम में अपने पिता के साथ मौजूद सरदार जी का बेटा बिलख पड़ा।

मैच टाई होने के बाद रोने लगा बच्चा
मैच के खत्म होते ही कैमरामैन ने अपना कैमरा उस नन्हे भारतीय प्रशंसक पर फोकस किया जहां बच्चे को जमकर रोते देखा गया। इस दौरान उसके पिता बच्चे को बड़ी मुश्किल से शांत करवाने की कोशिश करने लगा। साथ ही वहां से गुजर रहे एक दर्शक ने भी उसे चुप कराने का प्रयास किया।
— Kabali of Cricket (@KabaliOf) September 25, 2018
रोने वाला नन्हा प्रशंसक दुबई में करता है एमएस धोनी एकेडमी में कोचिंग
वैसे अब तक तो हर किसी को पता चल चुका है कि भारत की हार पर ये नन्हा प्रशंसक मैदान में आंसू बहाने लगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसका भारतीय टीम के साथ क्या लिंक है। नहीं ना… तो हम आपको बता देते हैं। दरअसल मैदान में रोने वाला वो बच्चा भारतीय मूल का दुबई का निवासी है। बच्चा दुबई में स्थित भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी के एकेडमी में कोचिंग के लिए जाता है।

बच्चे के महेन्द्र सिंह धोनी की एकेडमी में कोचिंग करने का वीडियो वायरल
इस बात की जानकारी बच्चे के साथ मौजूद व्यक्ति अमरप्रीत सिंह जो लग रहा है कि बच्चे के पिता हैं उन्होंने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्चा बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करता नजर आ रहा है। साथ ही लिखा है कि “वो वर्तमान में एमएस धोनी के दुबई के एकेडमी में कोचिंग ले रहा है। आपकी शुभकामनाएं सच होंगी वो गेंदबाजी से नहीं लेकिन अपने क्लीन हिट से मैच को लपेट लेगा। “आपको बता दें कि बच्चे के रोने के वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स उसे भारत के लिए खेलने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
He is currently training at MS Dhoni Cricket Academy in Dubai… Your wishes will come true one day… If not bowling, he will surely wrap up the match with a clean hit
@msdhoni @pacific_club pic.twitter.com/p2frCYMBXP
— Amarpreet Singh (@itsamarpreet) September 25, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- अफगानिस्तान के खिलाफ मैच टाई होने के बाद रोने वाले बच्चे की हुई पहचान महेंद्र सिंह धोनी के साथ हैं कनेक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.
