Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने भारतीय टीम को भेजा ये संदेश

भारतीय टीम का एशिया कप में अभियान 18 सितंबर मंगलवार से शुरू हो रहा हैं. भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम अगर हांगकांग की टीम को हरा देगी, तो वह एशिया कप 2018 के सुपर-4 में के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वहीं हांग

विराट को एशिया कप में दिया गया हैं आराम 

भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली एशिया कप 2018 में नहीं खेलने वाले हैं. उन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने आराम दिया हुआ हैं. विराट कोहली की जगह भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास हैं. वहीं टीम के उपकप्तान एशिया कप के लिए स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन हैं.

बता दें, कि भारतीय टीम एशिया कप की मौजूदा चैंपियन टीम हैं. साल 2016 में बांग्लादेश में खेले गये टी-20 फॉर्मेट एशिया कप को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीता था. भारत के सामने अपना खिताब बचाना की चुनौती हैं.

विराट ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

इस बीच भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम को एशिया कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं. विराट कोहली ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतीय टीम को शुभकामनाएं एशिया कप टूर्नामेंट के लिए”

 

 

विराट की खल सकती हैं कमी 

बता दें, कि एशिया कप में नियमित कप्तान विराट कोहली के टीम में ना होने के चलते भारतीय टीम को विराट कोहली की कमी खल सकती हैं.

विराट की अनुपस्तिथि में कप्तान रोहित शर्मा के लिए नंबर-3 का सिरदर्द जरुर होगा. वैसे भारतीय टीम के पास नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए केएल राहुल, अम्बाती रायडू और मनीष पांडे जैसे तीन शानदार विकल्प हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि भारतीय टीम किस खिलाड़ी को विराट की जगह नंबर-3 पर भेज सकती हैं.

The post एशिया कप 2018: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने भारतीय टीम को भेजा ये संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.