Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: केएल राहुल या मनीष पांडे, किसे मिलेगी विराट कोहली की जगह

भारतीय टीम 18 सितंबर से अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच में टीम इंडिया के सामने क्वालीफायर जीतकर आई हांगकांग से होगा।

इसके बाद अगले ही दिन भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। इस टूर्नामेंट में टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम देकर रोहित शर्मा को कप्तानी का मौका मिला है।

आसान नहीं विराट की जगह लेना

विराट कोहली

विराट कोहली खेल के तीनों ही फॉर्मेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। टीम को भले ही कप्तान विराट कोहली की कमी महसूस न हो लेकिन बल्लेबाज विराट कोहली की कमी जरुर खलेगी। उनकी जगह पर टीम के पास केएल राहुल, मनीष पांडे जैसे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कोहली की जगह लेना आसान नहीं होने वाला।

किसे मिलेगी कोहली की जगह

विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किये जाने के लेकर सभी का अपना मत है। केएल राहुल उनकी जगह लेने के दावेदार माने जा रहे हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच छोड़ दें तो फॉर्म ने उनका साथ नहीं दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतकीय पारी खेलने वाले राहुल ने उनके बाद टी-20 या वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं किया।

इसके साथ ही टीम को अभी 4 नंबर के बल्लेबाज की दरकार है। राहुल को चौथे क्रम पर मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि विश्वकप में टीम को उनकी जरूरत वहीं है। वहीं तीसरे नंबर पर फॉर्म को देखते हुए मनीष पांडे को मौका मिल सकता है।

लगातार बनाये हैं रन

मनीष पांडे

मनीष पांडे ने इंडिया ए और इंडिया बी के लिए लगातार रह बनाये हैं। हाल ही में 4 टीमों की सीरीज में इंडिया बी के कप्तान मनीष पांडे ने 4 पारियों में बिना आउट हुए 306 रन बनाये। इसी के बदौलत इंडिया बी ने ऑस्ट्रेलिया ए को हराकर वह सीरीज जीती थी।

इंडिया ए या बी के लिए खेलते हुए पिछली 9 पारियों में वह सिर्फ 1 बार आउट हुए हैं और उनके बल्ले से 613 रन निकले हैं। इस प्रदर्शन को देखते हुए मनीष पांडे को एशिया कप में तीसरे क्रम पर मौका मिल सकता है।

The post एशिया कप 2018: केएल राहुल या मनीष पांडे, किसे मिलेगी विराट कोहली की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.