Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- पहले मैच में भिड़ेंगे बांग्लादेश-श्रीलंका, ये हो सकती हैं दोनों देशो की प्लेइंग इलेवन

इंतजार की घड़िया खत्म हुई और अब कुछ ही घंटो में एशियन क्रिकेट टीमों के बीच जंग शुरू होने जा रही है। संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप का आगाज शनिवार से बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच के साथ हो जाएगा। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच निदहास ट्रॉफी में हुए विवाद को भुलाकर दोनों ही टीमें आमना-सामना करने को तैयार हैं।

एशिया कप का उद्घाटन मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच

एशिया कप की विजेता रह चुकी श्रीलंका और अपने पहले खिताब की तलाश कर रही बांग्लादेश के बीच शनिवार को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिडंत होगी। इस मैच में जहां श्रीलंकाई टीम किसी भी हाल में जीत को दर्ज करना चाहेगी तो वहीं बांग्लादेश श्रीलंका को एक बार फिर से पटखनी देने उतरेगी।

दुबई में खेला जाएगा मैच पहला मैच

एशिया कप की मेजबानी इस बार यूएई के हाथों में है जहां उद्घाटन में बांग्लादेश और श्रीलंकी की टीमें दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी। बांग्लादेश की टीम यूएई में 23 साल के बाद खेलने जा रही है। इससे पहले उन्होंने 1995 में दुबई में अंतिम मैच खेला था।

स्टारस्पोर्ट्स करेगा मैच की ब्रॉडकास्टिंग

एशिया कप की ब्रॉडकास्टिंग का जिम्मा इस बार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। स्टार स्पोर्ट्स 1 और 3 पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। श्रीलंका-बांग्लादेश का मैच मैच भारतीय समयानुसार शाम को 5 बजे शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स के साथ ही मैच का लुत्फ आप डिजिटल मीडिया हॉट स्टार पर भी ले सकते हैं।

श्रीलंका की टीम में लसिथ मलिंगा की वापसी इस खिलाड़ी की खलेगी कमी

श्रीलंका की टीम में एशिया कप के लिए लंबे समय के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है। लेकिन वहीं श्रीलंका को अपने दो बड़े खिलाड़ी अकिला धनंजय और दिनेश चांडिमल की कमी खलेगी। धनंजय के स्थान पर दिलरूवान परेरा को जगह दी जा सकती है।

बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से तैयार, लिटन दास से करवा सकते हैं शुरुआत

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों से पूरी तरह से लेस है। बांग्लादेश की टीम में किस भी खिलाड़ी के बाहर होने की संभावना नहीं है। तो वहीं बांग्लादेश की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास से तमीम इकबाल के साथ पारी की शुरुआत करवा सकता है। शब्बीर रहमान की जगह मोहम्मद मिथुन को शामिल किया जा सकता है।

ये हो सकती है दोनों टीमों की अंतिम एकादश

श्रीलंका

एंजेलो मैथ्यूज(कप्तान) उपुल थरंगा, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, सुरंगा लकमल, दिलरूवान परेरा और लसिथ मलिंगा

बांग्लादेश

मुशरफे मुर्तजा, तमिम इकबाल, लिटन दास, शकीब अल हसन, मुशफिकुर रहीम(विकेटकीपर) रियाद महमुदुल्लाह, मोसद्दक हुसैन, मोहम्मद मिथुन , मेहदी हसन मिर्जा, रूबेल हसन और मुश्तफीजुर रहमान

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- पहले मैच में भिड़ेंगे बांग्लादेश-श्रीलंका, ये हो सकती हैं दोनों देशो की प्लेइंग इलेवन appeared first on SportzWiki Hindi.