Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत-पाक मैच के दौरान मौसम में भी होगी गर्मी, जाने कैसा होगा मैच के दौरान मौसम

संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से शुरु हुए एशिया कप में हर कोई जिस खास मैच और खास दिन का इंतजार कर रहा था वो आखिरकार आज आ ही गया। वो इंतजार विश्व क्रिकेट की दो सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों में शुमार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले का था। बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का एक खास मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आज

पिछले साल इंग्लैंड में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मैच के बाद ये दोनों टीमें आपस में मुकाबले के लिए उतरेगी। करीब 15 महीनों के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें जब मैदान में उतरेंगी तो पूरा क्रिकेट जगत इस मैच को देखने बैठ जाएगा।

दुबई के मौसम में आज भी रहेगा सूर्य देवता का प्रकोप

इन दो सबसे कट्टर टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए मौसम पर भी हर किसी का ध्यान रहेगा। तो हम आपको दुबई में आज के मौसम की जानकारी दे देते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में वैसे तो मौसम के बदलने की ज्यादा संभावना नहीं रहती है। कुछ इसी तरह से आज भी सूर्य देवता का अपना पूरा प्रकोप रहेगा।

उमस वाली गर्मी से खिलाड़ियों को हो सकती है परेशानी

दुबई में आज के मौसम पर नजर डाले तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्शियस रहेगा। तो वहीं शाम के समय तापमान में कुछ गिरावट होगी और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्शियस रहेगा। मौसम में बड़ी ही जबरदस्त गर्मी के साथ ही 36 प्रतिशत उमस रहने की संभावना है। तो वहीं दिनभर 24 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

भारत और पाकिस्तान ने जीते हैं अपने पहले मैच

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों ने तीसरी टीम हांगकांग को हराकर छुट्टी करा दी है। जहां पाकिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया तो वहीं भारतीय टीम को हांगकांग के खिलाफ जीतने में जोर आया और वो 26 रन से मैच जीत सके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- भारत-पाक मैच के दौरान मौसम में भी होगी गर्मी, जाने कैसा होगा मैच के दौरान मौसम appeared first on SportzWiki Hindi.