साल 2017 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इस हार के बाद भारतीय टीम का जमकर मजाक बनाया गया था। भारतीय टीम की खिल्ली उड़ाने के चक्कर में आपको जयपुर ट्रैफिक पुलिस को वो करतूत तो याद ही होगी जो उन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर की थी।

जसप्रीत बुमराह की नो बॉल को लेकर जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने बनाया था मजाक
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की हार के बाद जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह के द्वारा डाली गई नो बॉल को लेकर मजाक बनाया था। उन्होंने अपने साइन बोर्ड में बुमराह की नो बॉल को दिखाकर उस तरह से ट्रैफिक सिग्नल की लाइन पार नहीं करने की हिदायत दी थी।

जयपुर पुलिस की उस करतूत का जसप्रीत बुमराह ने अब दिया जवाब
जयपुर ट्रैफिक पुलिस की ये बात जसप्रीत बुमराह को बड़ी नागवार गुजरी। भले ही इन्होंने इसे दिल में दबाए रखा, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के साथ ही जयपुर पुलिस को अपना मजाक बनाने को लेकर करारा जवाब दिया है।

एशिया कप की ट्रॉफी लेकर दिया ट्रैफिक पुलिस को करारा जवाब
दुबई में शुक्रवार को खेले गए एशिया कप 2018 के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को एक बहुत ही रोमांचक मैच में 3 विकेट से हराया। भारत की इस जीत के बाद जसप्रीत बुमराह ने ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक की और उसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट की।
इस ट्वीट में बुमराह ने जयपुर ट्रैफिक पुलिस को अपनी नो बॉल गेंद का मजाक बनाने को लेकर जवाब देते हुए लिखा कि
“कुछ लोग साइन बोर्ड पर अपनी रचनात्मक बातों का उपयोग करते हैं। उम्मीद है ये भी वहां फिट बैठता है।”
Some people love to use their creativity on the sign boards. Hope this one fits there as well!!
#Champions#AsiaCup2018 #lionalwaysroars
pic.twitter.com/VWiJidwmaA
— Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) September 28, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018 जीतने के बाद अब जसप्रीत बुमराह ने जयपुर ट्रैफिक पुलिस के नो बॉल ट्रोल पर दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.

