Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 : रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान को भी दी चेतावनी

भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच सुपर-4 का एक मुकाबला आज शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए इस मैच को भारतीय टीम ने काफी आसानी से 7 विकेट से जीत लिया.

कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम की इस जीत से काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने भारतीय टीम की इस जीत के बाद अपनी पोस्ट मैच  प्रजेंटेशन में कई रोचक बातें कही हैं.

हमारा यह एक शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, “यह एक शानदार प्रदर्शन हैं. पहले हमने बांग्लादेश की टीम को 170 रन तक रोका और उसके बाद आसानी से लक्ष्य हासिल किया हैं. 

हम जानते थे कि यह रात की रौशनी में बल्लेबाजी बेहतर तरीके से हो रही हैं. इस पिच में महत्वपूर्ण था, कि गेंदबाजो को मैं रोटेट करता रहूँ, ताकि बल्लेबाजों को हमारे गेंदबाजो की गेंद जल्दी समझ में ना पाये.”

जडेजा की वापसी लाजवाब 

रोहित शर्मा ने रविन्द्र जडेजा की तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा, “परिस्थतियां मुश्किल थी, लेकिन हमारे लिए हमारी गेंदबाजी यूनिट ने फिर भी शानदार प्रदर्शन किया हैं. चहल और कुलदीप शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. 

जडेजा ने आज बहुत लम्बे समय बाद वनडे क्रिकेट खेला और जिस तरह उसने आज वनडे क्रिकेट में अपनी वापसी की हैं वो लाजवाब हैं. उसने चहल और कुलदीप को भी आज साइड ऑफ़ कर दिया. हमारे सभी गेंदबाजो ने रणनीति के तहत गेंदबाजी की हैं. हमारी सभी चीजें योजना के तहत ही चली हैं.”

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे 

Asia Cup: India beat Pakistan by 8 wickets

रोहित शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा, “मैं जनता हूँ, कि किसी भी नए बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान नहीं होता हैं, इसलिए हम टॉप आर्डर के बल्लेबाज अंत तक बल्लेबाजी करने की और देख रहे हैं. हम अब फिर से तरोताजा होकर पाकिस्तान के खिलाफ भी अपने इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे.”

 

The post एशिया कप 2018 : रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान को भी दी चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.