विश्व क्रिकेट के सबसे रोचक मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली जंग को माना जाता है। एशिया कप के तहत एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली है जिस पर हर किसी की नजरें हैं। बुधवार को इन दोनों सबसे चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले आपको कुछ खास रिकॉर्ड से रूबरू करवाते हैं।

भारत के इन तीन बल्लेबाजों का पाकिस्तान के खिलाफ बोलता है बल्ला
एशिया कप में खेल रही मौजूदा भारतीय टीम में विराट कोहली तो नहीं हैं लेकिन इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा से ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही इस भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी ऐसे में जिनका पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार रिकॉर्ड है । तो डालते हैं तीन बल्लेबाजों पर नजर…..
महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरूआती पहचान ही पाकिस्तान के खिलाफ बनायी जब उन्होंने 2005 में 148 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से लगातार महेन्द्र सिंह धोनी का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त रहा है। एमएस धोनी ने अपने करियर में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 33 मैचों में 55.90 की प्रभावशाली औसत के साथ 1230 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर्स के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक जबरदस्त वनडे रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने सभी देशों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। जब पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बात करें तो वहां भी उनका बल्ला जमकर बोला है। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक अपने वनडे करियर में खेले 13 मैचों में 34.75 की औसत से 417 रन बनाए हैं। जिसमें शर्मा के नाम 5 अर्धशतक भी हैं।

शिखर धवन
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और रोहित शर्मा के साथी शिखर धवन भी एक जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं। शिखर धवन का अब तक का वनडे करियर बड़ा ही प्रभावशाली रहा है जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हर विरोधी टीम की धज्जिया उड़ा के रखी हैं। इसी तरह से एशिया कप के पहले ही मैच में धवन ने 127 रन की शानदार पारी खेली। शिखर धवन का पाकिस्तान के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। धवन ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 44.00 की बेहतरीन औसत से 220 रन बनाए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- भारत की मौजूदा टीम के इन तीन खिलाड़ियों ने हमेशा की हैं पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई appeared first on SportzWiki Hindi.