भारत और पकिस्तान के एक बार फिर से आमने-सामने होने की तैयार है. दोनों देश इस बार एशिया कप में एक दुसरे का सामना करेंगे. ऐसे में मैच से पहले एशिया कप में ट्राफी के अनावरण के दौरान दोनों देश के कप्तान ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इस मैच को लेकर हर किसी में रोमांच है और हमारा ध्यान सिर्फ और सिर्फ मैच पर होगा.
हर बार इस मैच का अलग ही रोमांच रहता है

पकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाक टीम के खिलाफ खेलना हमेशा से ही रोमांचक रहा है. पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने अच्छी क्रिकेट खेली है और हमें उनकी ताकत का अंदाजा है. इस खिताब पर अन्य टीमों की भी नजर है. इस टूर्नामेंट में होने वाले सभी मुकाबले काफी कड़े होंगे. हमारा ध्यान सिर्फ एक मैच पर नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट पर रहेगा. भारतीय टीम 12 वर्ष के बाद यूएई में मैच खेलेगी और इस पर कप्तान रोहित ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम यहां पर मैच खेलने आए हैं. मुझे इस बात का पता भी नहीं था कि हम यहां इतने वर्ष पहले मैच खेले थे.
हमारा ध्यान इस समय वर्ल्ड कप पर है

तैयारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के 6-7 खिलाड़ी गुरुवार रात ही दुबई पहुंचे थे. इसके बारे में रोहित ने कहा कि कुछ खिलाड़ी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं जबकि बाकी के खिलाड़ी इंग्लैंड से सीधे यहां आएंगे. हम एक ग्रुप के रूप में इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि हमें क्या करना है. हमने पिछले कुछ महीनो में अच्छी क्रिकेट खेली है. हमने भारत के बाहर भी कुछ सीरीज जीती हैं. ये टूर्नामेंट विश्व कप से पहले हमें अपनी तैयारियों को परखने का मौका दे रहा है. मुझे यकीन है कि हर कोई इसके लिए उत्सुक है, लेकिन हम सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इस तरह के टूर्नामेंट में हम एक समय में एक मैच पर फोकस करेंगे.
The post एशिया कप 2018: पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच से पहले रोहित शर्मा ने लगाई दहाड़ appeared first on SportzWiki Hindi.