भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विश्व के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक में शुमार ऐसे ही नहीं हुए हैं। उनकी इस जबरदस्त कप्तानी सफलता के पीछे उनका क्रिकेटिंग सेंस है। क्रिकेट के मैदान में महेन्द्र सिंह धोनी ने अब तक अपने कप्तानी करियर में कई बार सिर्फ अपने चतुर दिमाग से ही विरोधी बल्लेबाज को नस्तेनाबूत किया है।

महेन्द्र सिंह धोनी को कहा जा सकता है सबसे बड़ा क्रिकेटिंग सेंस का क्रिकेटर
विकेट के पीछे शांत चित्त खड़े रहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के दिमाग में उस दौरान वो चल रहा होता है जो कोई सोच तक नहीं सकता। विपक्षी बल्लेबाज चाहे लंबे समय तक क्रीज पर जमा हो या नया क्रीज पर पहुंचा हो और वो कितना भी बड़ा बल्लेबाज क्यों ना हो अगर धोनी ने अपने दिमाग में कुछ अलग करने की ठानी तो उस बल्लेबाज को घुटने टेकने ही पड़ते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर दिखा धोनी का क्रिकेटिंग दिमाग
महेन्द्र सिंह धोनी ने भले ही कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन अभी भी कई बार उनकी चतुरता भारतीय टीम के बड़े ही काम आती है। ऐसा ही नजारा कई बार देखने को मिल ही जाता है और एक बार फिर से यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला।

धोनी जैसा नहीं है कोई दूजा
यहां महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेटिंग सेंस से कप्तान रोहित शर्मा को ऐसी सलाह दी कि अगली ही गेंद पर बल्लेबाज को चलता कर दिया। और उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि अगर मैदान में उन जैसा गाइड मौजूद हो तो भारतीय कप्तान को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं होगी।

धोनी के कहने पर रोहित ने किया कुछ ऐसा कि मिल गया अगली गेंद पर विकेट
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी का 10वां ओवर रविन्द्र जडेजा को दिया गया। रविन्द्र जडेजा करीब एक साल के बाद वनडे क्रिकेट में लौटे थे। इस ओवर में दूसरी ही गेंद जडेजा ने नो बॉल डाल दी। इसके बाद अगली दो गेंदों में बांग्लादेशी बल्लेबाज शाकीब अल हसन ने चौके जड़ दिए।
वापसी कर रहे रविन्द्र जडेजा पर दबाव नजर आ रहा था तभी चौथी गेंद से पहले स्लिप में खड़े शिखर धवन को महेन्द्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा से बात कर शॉर्ट स्क्वायर लैग पर भेजा। अगली ही गेंद पर शकीब अल हसन स्वीप कर एक और चौका लगाने के प्रयास8 में डिप स्क्वायर लैग पर ही शिखर धवन को कैच दे बैठे। महेन्द्र सिंह धोनी के इस क्रिकेटिंग सेंस की ट्वीटर पर जमकर तारीफ भी हो रही है।
Once a Leader, Always the Leader!
MS Dhoni's prowess about the game is unparalleled. One more fine example of his ability to read the game shown today!
@msdhoni & @ImRo45
#INDvBAN
#AsiaCup2018 pic.twitter.com/hDkUIVGM6w
— MS Dhoni Fans #Dhoni (@msdfansofficial) September 21, 2018
untill @msdhoni is playing odi cricket I don't think there is need of coach so @BCCI #SackRaviShastri and appoint ms Dhoni head coach of India, surely results will be better.
— Patrakar Popat Lal (@LalPatrakar) September 21, 2018
Smart ….Really too smart
#INDvBAN @msdhoni pic.twitter.com/6gnUe1T9JE
— Vedha Vyas (@VedhaVyas10) September 21, 2018
MS Dhoni is still the actual captain of India.#INDvBAN
— Nahiyan (@N4hiyan) September 21, 2018
You forgot to mention MS Dhoni , he was the one who adviced Rohit to move Shikhar to square leg! That was smart captaincy by Dhoni
— RAVNEET SINGH LEKHI (@ravneetlekhi) September 21, 2018
Why Dhoni is the called best captain ?
#AsiaCup2018 #MSDhoni
pic.twitter.com/G8EOazjhPe
— Kutty (@its_kutty) September 21, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से किया साबित, किसी और में नहीं है उनसे ज्यादा क्रिकेटिंग सेंस appeared first on SportzWiki Hindi.



