Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: सौरव गांगुली ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाये, कहा ऋषभ पन्त को मिलनी चाहिए जगह

सौरव गांगुली ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाये, कहा पंत को टीम में ना देख हैरान हूं :

एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ मैचों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं. वह अपने पिछले तीन मुकाबलों में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. हांगकांग के खिलाफ जहां एमएस धोनी शून्य के स्कोर पर आउट हो गये थे.

वहीं इंग्लैंड दौरे में खेली गई उनकी पिछले दो वनडे मैचों की धीमी पारियों की काफी आलोचना हुई थी. अपने स्ट्राइक रेट को लेकर धोनी इंग्लैंड में आलोचकों के निशाने पर आये थे. साथ ही दर्शकों ने धोनी के लिए बू…. भी किया था.

हालाँकि, उनकी उपस्तिथि भारतीय टीम के काफी काम आती हैं, क्योंकि वह कप्तान को कप्तानी में काफी मदद करते हैं. वहीं चहल और कुलदीप जैसे युवा गेंदबाजो को विकेट के पीछे से बताते रहते हैं.

यह भी पढ़े : विश्व कप 2019 

सौरव गांगुली ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाये

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा हैं, कि अगर एमएस धोनी को टीम में बने रहना हैं, तो उन्हें भारतीय टीम के लिए लगातार रन बनाने होंगे.

ऋषभ पंत को देखना चाहते हैं टीम में 

साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत की टीम में ऋषभ पंत को शामिल करने की भी बात कही हैं. ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तो भारत की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एशिया कप में जगह नहीं मिली हैं.

ये शब्द कहे गांगुली ने 

India's strongest contender for winning Asia Cup: Ganguly

इंडिया टीवी से बात करते हुए सौरव गांगुली ने अपने बयान में कहा,

“एशिया कप धोनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. वह एक शानदार बल्लेबाज हैं. उन्होंने 10000 से ज्यादा वनडे रन बनाये हुए हैं, लेकिन उन्हें टीम में बने रहने के लिए लगातार रन बनाने होंगे. क्योंकि हर एक खिलाड़ी के लिए मौकों की एक टाइम लिमिट होती हैं. मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं, कि इस टूर्नामेंट में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला हैं. मुझे लगता हैं, ऋषभ पंत का खेल इस फॉर्मेट के लिए ज्यादा शूट करता हैं.” 

The post एशिया कप 2018: सौरव गांगुली ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाये, कहा ऋषभ पन्त को मिलनी चाहिए जगह appeared first on SportzWiki Hindi.