बस कुछ ही घंटे का समय रह गया है, जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. इस महामुकाबले की जहां बेसब्री से सभी प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इस मैच की वजह से भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है.
सोशल मीडिया से सीनिय मिर्ज़ा ने किया साइन आउट

यूएई में जारी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच से ठीक एक दिन पहले सानिया मिर्ज़ा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया. इसमें सानिया ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर होने का निर्णय लिया है.
सानिया ने अपने ट्वीट में लिखा
”मैच होने में 24 घंटे से कम समय रह गया है. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों के लिए साइन आउट करना ही सुरक्षित रहेगा. यहां मौजूद कुछ बकवास करनेवाले सामान्य इंसान को बीमार कर सकते हैं, चलो एक गर्भवती महिला को तो अकेले रहने दो. याद रखें ये सिर्फ एक क्रिकेट मैच है.”
Soo less than 24hrs to go for this match,safe to sign out of social media for a few days since the amount of nonsense thts gonna b said here can make a ‘regular’ person sick ,let alone a pregnant one
Later guys!Knock yourselves out!BUT remember-ITS ONLY A CRICKET MATCH! Toodles!
— Sania Mirza (@MirzaSania) September 18, 2018
गौरतलब है कि जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो सानिया मिर्ज़ा ट्रोल का शिकार हो जाती हैं. उनके साथ ऐसा शोएब मलिक से शादी करने के कारण होता है. शोएब मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. शोएब पाकिस्तान टीम के लिए निरंतर अच्छा करते आ रहे हैं.

अभी एक महीने पहले ही सानिया स्वतंत्रता दिवस पर ट्रोल हो गयी थीं. एक यूजर ने 14 अगस्त को सानिया को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि आपका आज ही स्वतंत्रता दिवस है.
पाकिस्तान अपना इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है. इस यूजर को सानिया ने तुरंत उत्तर देते हुए कहा था कि ‘जी नहीं मेरा स्वतंत्रता दिवस कल है और मेरे पति का आज है’
The post एशिया कप 2018: भारत-पाक मैच से पहले सानिया मिर्जा ने लिया ये हैरान करने वाला फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.
Later guys!Knock yourselves out!BUT remember-ITS ONLY A CRICKET MATCH! Toodles!