दुबई के दुबई इंटरनेशनल मैदान में शुक्रवार को एशिया कप 2018 का खिताबी मुकाबला खेला गया जहां पर सांसे रोक देने वाले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर 7वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारत को इस मैच को जीतने के लिए बांग्लादेश से केवल 223 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने अंतिम गेंद पर हासिल किया।

रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर की जीत हासिल
संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप के 14वें संस्करण में खिताबी जंग के लिए भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हुई। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में चल रही नंबर-2 वनडे टीम भारत को कड़ी टक्कर दी। मैच में दोनों ही टीमों की ओर से एक बेहतरीन रोचक मुकाबला देखने को मिला जहां अंततः बाजी भारतीय टीम ने मारी।

भारत को 7वीं बार एशिया कप जीतने के लिए मिल रही है बधाई
इस तरह से बांग्लादेश की टीम एक बार फिर से फाइनल में आने के बाद फिसल गई तो वहीं भारत ने लगातार दूसरी बार और ओवरऑल 7वीं बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया। इस खिताबी जंग के बाद एक तरफ भारतीय टीम को लगातार बधाईयां मिल रही है तो वहीं बांग्लादेश ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसकी भी तारीफ हो रही है।

वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय टीम को दी बधाई तो बांग्लादेश को सराहा
इसी तरह से भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने भी दोनों ही टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “पास होते हुए भी बांग्लादेश दूर हो गया। एशिया कप 2018 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। अपने मुख्य खिलाड़ियों को खोने के बाद भी बांग्लादेश ने उत्साह के साथ लड़ाई की। इस जीत के बावजूद भी भारतीय टीम को बहुत से क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है मुझे उम्मीद है वो बेहतर होंगे।”
So near yet so far from Bangladesh. Congratulations to Team India on winning the #AsiaCup2018 . Hats off to Bangladesh for such a spirited fight despite missing key players. India have a lot of areas to work upon despite winning this & I am hopeful, they will get better. #IndvBan
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 28, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- वीरेन्द्र सहवाग ने एशिया कप हारने के बाद बांग्लादेश को दी सांत्वना, तो इंडिया को दिया ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.