Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने हांगकांग के खिलाफ हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान, विराट कोहली को छोड़ा काफी पीछे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का डंका इन दिनों विश्व क्रिकेट में जोरों पर है। पाकिस्तान के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने बहुत ही कम समय में अपना नाम क्रिकेट जगत में बहुत खास मुकाम पर पहुंचा दिया है। अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड हासिल करने वाले बाबर आजम ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।

पाकिस्तान के बाबर आजम वनडे में 2 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज

संयुक्त अरब अमीरात में की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान अपने पहले ही मैच में बाबर आजम ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा वनडे रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच हुए मैच में बाबर आजम ने अपनी पारी का 27वां रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

हांगकांग के खिलाफ 45वीं पारी में हासिल किया बड़ा मुकाम

पाकिस्तान के इस स्टार बल्लेबाज ने हांगकांग के खिलाफ अपने करियर के 47वें मैच की 45वीं पारी में ही 2000 रन के आंकड़े को पार किया इस तरह से वो वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है जिन्होंने अपनी 40वीं पारी में ही ये कारनामा किया था।

जहीर अब्बास और केविन पीटरसन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर

बाबर आजम ने अपने ही हमवतन जहीर अब्बास और इंग्लैंड के केविन पीटरसन के साथ अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जहीर अब्बास ने अपने वनडे करियर के 2 हजार रन 45 मैच की 45वीं पारी में हासिल किया था। तो वहीं केविन पीटरसन ने 51 मैचों की 45वीं पारी में इस आंकड़े को हासिल किया था। बाबर आजम ने इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट 47 पारी को पीछे कर दिया।

विराट कोहली को 2 हजार रन पूरे करने में लगी थी 53 पारियां

वनडे क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड के बादशाह बने बैठे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपने करियर में 2 हजार रन पूरे करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था। कोहली ने ये  मुकाम 56 मैचों की 53वीं पारी में हासिल किया था। तो वहीं भारत की ओर से सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज शिखर धवन हैं जिन्होंने 48वीं पारी में किया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने हांगकांग के खिलाफ हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान, विराट कोहली को छोड़ा काफी पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.