Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: विराट कोहली के बाद यह दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते हुआ एशिया कप से बाहर

एशिया कप

एशिया कप 2018 के शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका टीम को एक और झटका लग गया है। पहले टेस्ट कप्तान और टीम के प्रमुख बल्लेबाज दिनेश चंदीमल चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब ऑलराउंडर दनुष्का गुनाथिल्का भी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका की टीम 15 सितम्बर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

पीठ में है परेशानी

बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज दनुष्का गुनाथिल्का पीठ के परेशानी की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं। वह टीम के साथ यूएई पहुँच गए थे लेकिन अब इलाज के लिए अपने देश वापस लौट गए हैं। गुनाथिल्का श्रीलंका के लिए टॉप ऑर्डर के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत के खिलाफ शानदार 72 रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

शेहन जयसूर्या लेंगे उनकी जगह

श्रीलंका की क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज शेहन जयसूर्या टीम में उनकी जगह लेंगे। जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 8 वनडे और 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हालाँकि बल्लेबाज या गेंद से उन्होंने कोई यादगार प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन गुनाथिल्का की जगह उनसे बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता था। जयसूर्या ऑफ स्पिन गेंदबाजी नहीं करते हैं।

गुनाथिल्का कर रहे थे वापसी

दनुष्का गुनाथिल्का को कानून तोड़ने के आरोप में 6 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर बैन लगा दिया गया था। इसी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी वापसी हुई थी। उनका टीम से बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

दिनेश चंदीमल पहले ही बाहर हैं और उनकी जगह निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजया भी पारिवारिक वजहों से शुरूआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

अब इस प्रकार है श्रीलंका की टीम

एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, शेहन जयसूर्या, थिसारा परेरा, दशून शानका, धनंजय दे सिल्वा, अकिला दानंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मंथा चमेरा, लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला

The post एशिया कप 2018: विराट कोहली के बाद यह दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते हुआ एशिया कप से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.