Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप-2018 : अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मुश्फिकुर रहीम और मुस्तफिजुर हो सकते टीम से बाहर

बांग्लादेश टीम ने एशिया कप-2018 में श्रीलंका के खिलाफ 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की. इस जीत के हीरो मुश्फिकुर रहीम रहे. मुश्फिकुर ने 144 रन बनाकर अपनी टीम को एक सम्मानजानकर स्कोर पर पहुंचाया था.

बांग्लादेश गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप का अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है. शेख जायद स्टेडियम में होने वाले इस मैच में मुश्फिकुर रहीम और मुस्तफिजुर रहमान के बाहर रहने की उम्मीद है.

इस वजह से हो सकते बाहर 

श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान मुश्फिकुर रहीम की पसलियों में चोट लग गयी थी. जिसके चलते वह फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतर सके थे. यही कारण है कि वह इस मैच से बाहर हो सकते हैं. वहीं मुस्तफिजुर रहमान भी अपने करियर में चोटों से जूझते आ रहे हैं.

इस बात को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें इस मैच में आराम दे सकता है. अगला मैच बांग्लादेश को सुपर फोर में खेलना है. जिसमें उनकी गेंदबाजी की अहम भूमिका होगी. अगर ऐसा होता है तो नजमुल हुसैन या अबू हैदर अपना डेब्यू कर सकते हैं.

श्रीलंका के खिलाफ मैच में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकवाल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. जिसके चलते वह एशिया कप से बाहर चुके हैं.

अफगानिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमों ने श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की है. ऐसे में श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर चुकी है. जबकि इन्ही दो टीमों के बीच सुपर फोर का मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि इस मैच में बड़ी जीत दर्ज कर विपक्षी टीम पर मानसिक दबाव भी बनाया जाए. जिसके फायदा अगले मैच में भी मिल सके.

अफगानिस्तान की ओर से इंसाउल्लाह और रहमत शाह ने शानदार बल्लेबाजी की थी. इस मैच में भी ये दो बल्लेबाज बड़े स्कोरर साबित हो सकते हैं. वहीं अगर बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहमान टीम से बाहर होते हैं, तो रन बनाने की जिम्मेदारी लिटन दास, शाकिब अल हसन और मोहम्मद मिथुन जैसे बल्लेबाजों पर होगी.

The post एशिया कप-2018 : अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मुश्फिकुर रहीम और मुस्तफिजुर हो सकते टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.