Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: सचिन और लारा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने एशिया कप-2018 का अपना दूसरा मुकाबला चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेला. कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने मैच में शानदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

रोहित शर्मा ने ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा भारतीय टीम में एक बतौर ओपनर बल्लेबाज शामिल नही हुए थे, ये मौका उन्हें बाद में दिया गया. मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और आज वह दुनिया के सबसे शानदार ओपनर बल्लेबाज बन चुके हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. रोहित पिछली 50 पारियों में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर सबसे अधिक औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में ओपनिंग में आते हुए पिछली 50 पारियों में 54.39 की औसत से रन बनाए. इस मामले में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के ओपनर हाशिम आमला हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 50.10 की औसत से रन बनाए हैं.

वहीं अगर बात दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की करें तो सचिन ने ओपनिंग करते हुए 50 पारियों में 48.29 की औसत से रन बनाए थे. जबकि वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए 50 पारियों में 46. की औसत से रन बनाए.

विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने एशिया कप में ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की. पहला मैच टीम ने हांगकांग के खिलाफ खेला था. इस मैच में भारत ने जीत ज़रूर हासिल की थी.

मगर प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा था. जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम एक अलग ही लय में दिखी और शानदार जीत दर्ज की. अब शुक्रवार को सुपर फॉर का पहला मैच भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी.

The post एशिया कप 2018: सचिन और लारा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.