Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: कुलदीप यादव ने डाली एशिया कप 2018 की सर्वश्रेष्ठ गेंद, टर्न देख बाबर आजम गंवा बैठे विकेट

एशिया कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वही टीम इंडिया ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किये. टीम में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हुई.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सभी की उम्मीदों के विपरीत स्टार भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल को बाहर बैठा, दिनेश कार्तिक को मौका दिया. रोहित शर्मा के इस फैसले से सभी हैरान जरुर हुए लेकिन टीम मैनेजमेंट और रोहित ने कुछ सोचकर ही ये ऐतिहासिक फैसला लिया होगा.

भुवी ने दिए शुरूआती झटके 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. फखर जमान डक पर आउट हो गए. वही उनके अलावा इमाम भी सिर्फ 1 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बाबर और मलिक ने टीम को संभाला.

इस दौरान दोनों ने 82 रन साझेदारी की. इस दौरान खतरनाक होती इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा. उन्होंने बाबर आज़म को 47 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

कुलदीप की गुगली पर चकमा खा बैठे बाबर आजम

पारी के 21.2 ओवर में कुलदीप यादव ने अपनी स्पिन का जलवा दिखाया.उन्होंने एक बार फिर से गूगली से बाबर आज़म को समझ नही पाए और क्लीन बोल्ड हो गए. उनकी गूगली को बाबर पूरी तरह से बीट हो गए. बाबर आजम का आउट होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका था.  भारतीय टीम इस समय मजबूत स्थिति में हैं और जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

दोनों देशों की टीम: 

 

भारत की प्‍लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, धोनी, कार्तिक, जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, बुमराह, चहल और कुलदीप यादव.

पाकिस्तान की टीम: 

सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर और उस्मान खान.

देखिये विडियो

The post वीडियो: कुलदीप यादव ने डाली एशिया कप 2018 की सर्वश्रेष्ठ गेंद, टर्न देख बाबर आजम गंवा बैठे विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.