Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- अफगान टीम के गेंदबाज अफताब के भावुक होने के बाद शोएब मलिक ने किया कुछ ऐसा कि जीत लिया हर किसी का दिल

यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में शुक्रवार को एक सांसे रोक देने वाला मैच देखते को मिला। अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा और आखिर में पाकिस्तान ने अपने अनुभव को दिखाते हुए एशिया की सनसनी अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया।

अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 257 रनों का स्कोर

अफगानिस्तान के कप्तान अस्गर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद अफगान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 2 विकेट 31 रनों पर ही खो दिए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए रेहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहीदी ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े यहां पर रेहमत शाह के आउट होने के बाद कप्तान अस्गर अफगान और हशमतुल्लाह ने शानदार बल्लेबाजी कर चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर अच्छे स्कोर की नींव रखी। अस्गर ने 67 और शाहीदी ने 97 रनों की नॉट आउट पारी खेली और इनकी बदौलत अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 257 रनों का स्कोर खड़ा किया।

शोएब मलिक की जुझारू बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को दिलायी जीत

इस लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान को पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाज फखर जमान को खोना पड़ा। लेकिन इसके बाद इमाम उल हक और बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत की स्थिति में ले आए। लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद पाकिस्तान पर हार का संकट मंडराया लेकिन शोएब मलिक ने एक सिरे पर रहते हुए अपने पूरे अनुभव को झोंकते हुए आखिर में जीत दिलाकर दम लिया।

आखिरी ओवर में 10 रन खाते ही अफगान गेंदबाज अफताब बहाने लगे आंसू

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी और 7 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन एक छोर पर शोएब मलिक डटे हुए थे। अफगानिस्तान के लिए आखिरी ओवर अफताब आलम कर रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद डॉट निकली। जिसके बाद अगली ही गेंद पर शोएब मलिक ने छक्का जड़ दिया और इसके बाद चौका जड़ अफगानिस्तान से जीत छिन ली।

शोएब मलिक ने खेल भावना दिखाकर अफताब के पास आकर दी सांत्वना

इस हार से अफताब इतने आहत हो गए कि वहीं बैठकर आंसू बहाने लगे। अफगानी गेंदबाज भावुकता में आंसू बहा रहा था और इसी बीच शोएब मलिक ने जीत के जश्न में डूबने से ज्यादा खेल भावना का परिचय दिया। मलिक अफगान गेंदबाज अफताब के पास आए और उनके पास नीचे बैठकर उनके कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना देने लगे। शोएब मलिक ने ऐसी खेल भावना दिखाकर लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

देखिए ये वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- अफगान टीम के गेंदबाज अफताब के भावुक होने के बाद शोएब मलिक ने किया कुछ ऐसा कि जीत लिया हर किसी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.