Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: पहली बार शामिल हुआ ये नया नियम, अब टाई नहीं होगा कोई भी मैच

asia cup

यूएई में एशिया कप की शुरुआत होने वाली है. पहला मुकाबला शनिवार (15 सितंबर) को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी जंग के लिए 6 एशियाई टीमें आपस में भिड़ेंगी.

एशिया कप में सुपर ओवर की एंट्री 

एशिया कप की शुरुआत होने से ठीक पहले ऐसी जानकारी मिली है कि इस बार इस टूर्नामेंट में एक नया नियम जोड़ लिया गया है. अब कोई भी मैच टाई नहीं होगा. टाई को तोड़ने के लिए सुपर ओवर का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसका प्रयोग सबसे पहले टी-20 में किया गया था.

इससे पहले एशिया कप में सुपर ओवर का इस्तेमाल नहीं किया जाता था. यह पहला एडिशन होगा जिसमें सुपर ओवर शामिल किया गया है. यानि अब अगर फाइनल मुकाबला भी टाई होता है तो खिताब साझा नहीं होगा, बल्कि सुपर ओवर के जरिए विजेता चुना जाएगा.

सुपर ओवर में टीमों के पास 6-6 गेंदे होंगी जबकि विकेट दो मिलेंगे. यानि इस एक ओवर में टीम के दो विकेट ही गिर सकते हैं. हालांकि सुपर ओवर में बनाए गए रन या लिए गए विकेट खिलाड़ी के आंकड़े में दर्ज नहीं होते हैं.

asia cup

यूएई में खेला जा रहा यह एशिया कप भारत में ही होना तय था. मगर पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ कुछ राजनीति के कारणों के चलते इसे यूएई शिफ्ट कर दिया गया. भारत, हांगकांग और पाकिस्तान तीनों टीमें एक ही ग्रुप ए में शामिल की गयी हैं. जबकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया.

भारतीय टीम अपना पहला मुकबला 18 सितंबर को हांगकांग के साथ खेलेगी. जबकि दूसरा मैच 19 सितंबर को पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा. वहीं 21 सितंबर से सुपर फॉर के मैच खेले जाएंगे.  फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

पिछले एशियाई कप की चैंपियन भारतीय टीम है. अभी तक सबसे ज्यादा बार एशिया कप भारत ने ही जीता है. भारत 6 पर इस पर कब्ज़ा जमा चुका है. जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंका है जिसने पांच बार इस ख़िताब को जीता. वहीं पाकिस्तान टीम अभी तक दो एशिया कप ही जीतने में कामयाब रही है. कुल 13 एडिशन एशिया कप के अभी तक हुए हैं.

The post एशिया कप 2018: पहली बार शामिल हुआ ये नया नियम, अब टाई नहीं होगा कोई भी मैच appeared first on SportzWiki Hindi.