एशिया कप में कल यानी 16 सितंबर को पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला होगा। पाक टीम जहां शानदार फॉर्म में चल रही है वहीं हांगकांग की टीम क्वालीफायर जीतकर यहाँ तक पहुंची है। फॉर्म और आंकड़ों को देखें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, लेकिन हांगकांग की टीम भी कड़ी टक्कर दे सकती है।
दो बार भिड़ चुकी हैं दोनों टीमें

वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों ने आपस में दो मुकाबले खेले हैं। दिलचस्प बात है कि दोनों ही मैच एशिया कप में ही खेले गए हैं। एशिया कप 2004 में कोलंबो में खेले गए मैच में पाक टीम ने 173 रनों की आसान जीत दर्ज की थी। इस मैच में युनिस खान ने 144 रनों की पारी खेली थी। यह पारी इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
एशिया कप 2008 में भी पाकिस्तान के सामने हांगकांग की टीम थी। इस मैच में भी पाकिस्तान की टीम ने 155 रनों की आसान जीत दर्ज की थी। इस मैच में हांगकांग ने गेंदबाजी तो अच्छी की लेकिन पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के सामने उनके बल्लेबाज नहीं टिक पाए।
इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

इस मैच में सभी की नजरें पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान पर होगी। हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था। वह वनडे मैचों में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा उनके सलामी जोड़ीदार इमाम उल हक और तेज गेंदबाज हसन अली पर भी लोगों की निगाहें होंगी।

हांगकांग की टीम में उनके सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी 20 वर्षीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज अंशुमन रथ पर होगी। वनडे मैचों में अंशुमन ने 52 की औसत से रन बनाये हैं।
कहाँ और कब होगा मैच: पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला 16 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा।
संभावित एकादश
पाकिस्तान: फखर जामन, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान), हारिस सोहेल, शदाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, मोहम्मद आमिर
हांगकांग: अंशुमन रथ (कप्तान), ऐजाज खान, बाबर हायाट, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान नवाज, अर्धद मोहम्मद, किन्चित शाह, नादीम अहमद, निजाकट खान, स्कॉट मैककेनी, तनवीर अहमद
The post एशिया कप 2018: पाकिस्तान बनाम हांगकांग, मैच प्रीव्यू: चैंपियंस ट्रॉफी के चैंपियन को चौंकाने का माद्दा रखती है हांगकांग,ये होगी सम्भावित एकादश appeared first on SportzWiki Hindi.