यूएई में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम को लगातार 4 मैच जीतने के बाद अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ मैच को टाई करवाना पड़ा। बुधवार को भारतीय टीम का सुपर-4 में एशिया की उभरती टीम में से एक अफगानिस्तान से था। वैसे इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के प्रदर्शन को देखते हुए कांटे की टक्कर की उम्मीद तो ,थी लेकिन किसी भारतीय ने मैच के टाई की उम्मीद नहीं की थी।

अफगान टीम ने मैच टाई करवाकर भारतीय टीम को दिया झटका
लेकिन दुबई में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत जैसी मजबूत टीम के पसीनें छुड़ा दिए। भले ही अफगानिस्तान की टीम जीत नहीं सकी, लेकिन भारत को भी उन्होंने नहीं जीतने दिया। भारतीय टीम के लिए ये बराबरी मुकबाला मानसिक रूप से बहुत बड़ा झटका दे गया।

60 रन की शानदार पारी खेलने के बाद भी केएल राहुल कर गए गलती
वैसे मैच में भारतीय टीम को टाई मैच का सामना लोकेश राहुल की एक बड़ी गलती ने करवाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि लोकेश राहुल ने तो 60 रनों की शानदार पारी खेल बेहतरीन शुरुआत दी थी। तो हम आपको बता दें कि भले ही केएल राहुल ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 110 रनों की मजबूत शुरुआत दिलायी।

राहुल ने रिव्यू को किया बर्बाद
लेकिन केएल राहुल जब 60 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो पारी के 21वें ओवर में वो राशिद खान की गेंद पर पगबाधा हो गए। साफ नजर आ रहा था कि राहुल स्टंप के सामने हैं लेकिन उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े अपने साथी दिनेश कार्तिक से पूछकर रिव्यू ले लिया। फिर क्या था रिव्यू में भी राहुल आउट करार दिए गए और रिव्यू को खोना पड़ा।

धोनी को दिया गया गलत आउट, रिव्यू नहीं होने के कारण निराश लौटे
अब भारत के पास कोई रिव्यू नहीं बचा था। इसके बाद पारी के 26वें ओवर में अफगान के काम चलाऊ स्पिन गेंदबाज जावेद अहमदी की गेंद पर धोनी को अंपायर ने पगबाधा आउट दे दिया। इस गेंद पर साफ दिख रहा था कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही है। लेकिन भारत के पास रिव्यू नहीं बचा था ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी को निराश मन से पैवेलियन की तरफ लौटना पड़ा। ऐसे में अगर राहुल रिव्यू का उपयोग नहीं करते तो धोनी अपने विकेट को बचा जाते और भारत जीत सकता था।
Because KL Rahul had used and wasted the only review, MS was adjudged out despite the replays showing the ball was missing the stumps. pic.twitter.com/orMIBiey4W
— Khurram Siddiquee (@iamkhurrum12) September 25, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018-वीडियो: केएल राहुल की इस छोटी सी गलती से भारत को अफगानिस्तान के सामने करना पड़ा टाई का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.