34 साल पहले 1984 में संयुक्त अरब अमीरात से एशिया कप का सफ़र शुरु हुआ था. अब एक बार फिर इसका 14वां एडिशन यूएई में खेला जा रहा है. वहीं 2008 के बाद हांगकंग एशिया कप में क्वालीफाई करने में कामयाब रही.
हांगकांग, भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में है. ऐसे में हांगकांग टीम के पास दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए चमकने का मौका है. टीम के लिए ये पांच खिलाड़ी मैच विनर साबित हो सकते हैं.
1. अंशुमान रथ

हांगकांग के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बल्लेबाजी है. ऐसे में कप्तान अंशुमान एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनपर बल्लेबाजी की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होगी. 20 वर्षीय अंशुमान ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. एशिया कप के क्वालीफायर में अंशुमान शतक और अर्द्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि 16 वनडे में उन्होंने 52.57 की शानदार औसत से रन बनाए.
2. नदीम अहमद

नदीम एशिया कप क्वालीफायर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. नदीम ने 3.46 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए. हांगकांग की स्पिन गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार है. जिसमें नदीम एक अहम गेंदबाज हैं.
3. अहसान खान

एहसान खान क्वालीफायर्स मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले तीसरे गेंदबाज रहे. उन्होंने 11 विकेट 3.80 की इकॉनमी से लिए. अहसान और नदीप की स्पिन जोड़ी निश्चित तौर पर पाकिस्तान और भारत के बल्लेबाजों को परेशान करने वाली है. अहसान ने 13 वनडे मैच अभी तक हांगकांग के लिए खेले हैं. जिसमें वह 4.24 की औसत से 25 विकेट ले चुके हैं.
4. एजाज़ खान

25 वर्षीय गेंदबाज ऑल राउंडर ने क्वालीफायर में 10 विकेट लिए थे. जिसमें यूएई के खिलाफ फाइनल मुकाबले में लिए गए 5 विकेट शामिल हैं. वह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा कर सकते हैं.
5. अहसान नवाज

तेज गेंदबाजी की कमान अहसान नवाज के हाथों में होगी. एहसान ने अभी तक हांगकांग के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की है. 23 वर्षीय अहसान ने कुल 10 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5.18 की इकॉनमी से 15 विकेट निकाले.
The post एशिया कप 2018 : हांगकांग के पांच ऐसे खिलाड़ी जो साबित हो सकते हैं मैच विनर appeared first on SportzWiki Hindi.