Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिस्बाह उल हक ने किया एशिया कप 2018 के विजेता की भविष्यवाणी, भारत पर की ये टिप्पणी

एशिया कप का आगाज हो गया है. एक तरफ जहां सभी सभी दिग्गज अपनी-अपनी पसंदीदा टीम के बारें में बता रहें है. वहीं अब इस कड़ी में पाकिस्तान के दिग्गज कप्तान मिस्बाह उल हक ने एशिया कप की दावेदार को लेकर घोषणा कर दी है. उनका मानना है कि घरेलू हालात की वजह से पाकिस्तान इस बार एशिया कप जीत सकता है.

घरेलू हालात का फायदा मिलेगा 

Pakistan beat Hong Kong by eight wickets

इंडिया टुडे के सलाम इंडिया प्रोग्राम में ऐसा कप के दावेदार को लेकर बात करते हुए मिस्बाह उल हक ने कहा कि

“बांग्लादेश को मिलाकर इस बार एशिया कप तीन टीमें जीत सकती हैं, लेकिन अगर मुझसे कहा जाएगा तो मैं इस बार विजेता के रूप में पाकिस्तान को चुनुँगा क्योंकि उन्हें दुबई के हालात अच्छी तरह से पता है, हमारे गेंदबाजों को पता है कि दुबई में किस तरह की गेंदबाज़ी करानी है. इसमें कोई भी शक नही है कि भारत के पास एक मजबूत टीम है. उनके पास मजबूत बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी है. मगर अगर आप हालिया प्रदर्शन पाकिस्तान का देखेंगे तो पाएँगे कि टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और वो लगातार अच्छा कर रहे है, ऐसे में मुझे पूरी उम्मीद है कि वो इस बार एशिया कप में जीत हासिल कर सकते हैं.”

गावस्कर ने भी बताया है दावेदार है 

मिस्बाह के अलावा सुनील गावस्कर ने भी पाकिस्तान को एशिया कप का दावेदार बताया है. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान जो कि आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी विजेता है, वो इस टूर्नामेंट में फेवरेट है, क्‍योंकि वो सिर्फ संतुलित टीम नहीं है बल्कि वो अपने ‘घरेलू’ मैदान पर खेल रहे हैं, पाक टीम वहां की पिच और मौसम के हालात से वाकिफ है.

पाक टीम अपने नए पीएम इमरान खान से प्रेरित होकर तीसरी बार एशिया की चैंपियन बन सकती है. पाकिस्‍तान (2000,2001 ) ने दो बार एशिया कप खिताब अब तक अपने नाम किया है.

The post मिस्बाह उल हक ने किया एशिया कप 2018 के विजेता की भविष्यवाणी, भारत पर की ये टिप्पणी appeared first on SportzWiki Hindi.