पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है। पाकिस्तान की टीम ने जिस तरह से पिछले कुछ समय से प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए उन्हें कोई हल्के में नहीं ले सकता है। अपनी उसी लय को बरकरार रखने के लिए हमारी पडौसी मूल्क की क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए अपनी हुंकार भर चुकी है।

पाकिस्तान के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज बाबर आजम पर हैं नजर
पाकिस्तान की टीम में कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की फौज है, जो टीम को एक सही दिशा में ले जा रहे हैं। इसमें से एक हैं प्रतिभाशाली बल्लेबाज बाबर आजम, इस 24 वर्षीय क्रिकेटर में जबरदस्त बल्लेबाजी कौशल है और वो अपने आपको क्रिकेट के मानचित्र पर साबित भी कर रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम लगा बैठे थे चोट
युवा हुनरमंद इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने बहुत ही कम समय में अपने आपको मौजूदा दिग्गज खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा किया है। बाबर आजम एशिया कप के साथ लंबे समय के बाद एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं।
इसी साल मई में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान बाबर आजम को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स की बाउंसर गेंद पर कलाई में चोट लग गई थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज जरूर खेली थी।

जबरदस्त बल्लेबाजी के कारण होने लगी है कोहली से तुलना
लेकिन एशिया कप के लिए बाबर आजम पूरी तरह से तैयार हैं और उनके कंधों पर पाकिस्तानी टीम की बड़ी जिम्मेदारी भी है। तीन साल पहले डेब्यू करने वाले बाबर आजम का अब तक का वनडे रिकॉर्ड जबरदस्त है।
आजम ने अब तक खेले 46 वनडे मैचों में 54.81 की औसत से 1973 रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक भी शामिल हैं। इसी प्रभावशाली बल्लेबाजी को देख उनकी तुलना विराट कोहली से भी की जाती है।

कोहली की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के पास है बड़ा मौका
जिस भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना की जाती है वो इस बार एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली के नहीं खेलने से बाबर आजम राहत की सांस ले रहे हैं और उनका मानना है कि कोहली के नहीं होने से पाकिस्तान के पास मौका है।

विराट कोहली की अनुपस्थिति में हमारे पास है बड़ा एडवांटेज
बाबर आजम ने कहा कि
“ये एक फर्क पड़ेगा क्योंकि विराट कोहली एक बहुत बड़े मैच विजेता खिलाड़ी हैं साथ ही वो जबरदस्त फॉर्म में भी हैं। मुझे लगता है कि उनकी अनुपस्थिति हमें एक बहुत बड़ा एडवांटेज दे सकती है। ये एक चुनौती होगी। हम अक्सर ही एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो ये एक चुनौतीपूर्ण हो जाता है ।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- बाबर आजम ने विराट कोहली के एशिया कप का हिस्सा न होने पर कहीं ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.