Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह को मिला विश्वकप 2019 में जगह तो भारत का विश्वकप जीतना तय, ये रहें 5 कारण

युवराज सिंह

युवराज सिंह के दम पर भारतीय टीम ने साल 2011 का वनडे विश्व कप व साल 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था, लेकिन साल 2019 विश्व कप में उन्हें टीम में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है, क्योंकि वह जुलाई 2017 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में 5 ऐसे बड़े कारण बताएंगे, जिसके चलते युवराज सिंह को साल 2019 के विश्व कप टीम में जगह मिलनी चाहिए.

नंबर-4 पर शानदार रिकॉर्ड 

भारतीय टीम के पास वर्तमान में नंबर-4 पर खेलने के लिए कोई अच्छा बल्लेबाज नहीं है. वहीं युवराज सिंह को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का अच्छा ख़ासा अनुभव है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 114 मैचों में नंबर-4 पर बल्लेबाजी की है. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के लिए 35.20 की औसत से 3415 रन बनाये है.

युवराज के नंबर-4 पर अनुभव व आँकड़े को देखते हुए उन्हें विश्व कप की टीम में मौका देना चाहिए, इससे विश्व कप में भारत के नंबर-4 की परेशानी भी खत्म हो जायेगी.

बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने की क्षमता 

युवराज सिंह के पास बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने की क्षमता है और इस बात का पता इसे ही चलता है, कि वह साल 2011 वनडे विश्व कप में ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ थे.

युवराज ने अपना जौहर 2007 के टी-20 विश्व कप में भी दिखाया था. उनके बड़े टूर्नामेंट में किये गये प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भी उन्हें 2019 विश्व को की टीम में जगह मिलनी चाहिए.

कहे जाते है कमबैक किंग 

युवराज सिंह वापसी में हमेशा शानदार प्रदर्शन करते है. वह जब भी टीम से बाहर हुए है और उसके बाद वापस टीम में आये है, तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए एक बार फिर उनकी 2019 विश्व कप में वापसी करानी चाहिए और वह फिर एक बार अपनी वापसी से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते है.

गेंदबाजी में भी दे सकते है योगदान 

युवराज सिंह बल्लेबाजी में तो शानदार प्रदर्शन करते ही है. साथ में वह अपनी गेंदबाजी से भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है. वह कप्तान का गेंदबाजी विकल्प बढ़ा देते है.

उन्होंने साल 2019 विश्व कप में कुल 15 विकेट हासिल किये थे. युवराज की कैचिंग भी काफी अच्छी है, इसलिए उनकी गेंदबाजी और कैचिंग को भी ध्यान में रखते हुए उन्हें साल 2019 विश्व कप टीम में जगह मिलनी चाहिए.

इंग्लैंड की धरती में खेलने का अनुभव

बता दें, कि विश्व कप 2019 इंग्लैंड की धरती में खेला जाना है. युवराज सिंह ने इंग्लैंड की धरती में खेलने का अच्छा ख़ासा अनुभव है. उन्होंने इंग्लैंड की धरती में कुल 24 वनडे मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 34.40 की औसत से 688 रन भी बनाए हुए है. जिसमे उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाये हुए है.

भारत के अन्य खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में युवराज सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी को इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में भेजना एक अच्छा फैसला होगा.

The post युवराज सिंह को मिला विश्वकप 2019 में जगह तो भारत का विश्वकप जीतना तय, ये रहें 5 कारण appeared first on SportzWiki Hindi.