स्पोर्ट्स डेस्क। 2019 वनडे विश्वकप आने को हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम बड़े फेरबदल से गुजर रही हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन से अपने फैंस को नाराज किया हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया ने सिर्फ टी 20 सीरीज जीती हैं। इसके अलावा वनडे और टेस्ट सीरीज में उसे मुँह की खानी पड़ी हैं। इस प्रदर्शन के बाद विराट ब्रिगेड आलोचकों के निशाने पर हैं। बता दे आने वाला विश्वकप भी इंग्लैंड की धरती पर होगा।
इंग्लैंड में हार भारतीय टीम के लिए विश्वकप 2019 में खिताबी जीत के लिए सवाल खड़े करती हैं। भारतीय टीम में लोकेश राहुल, शिखर धवन, मुरली विजय, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों ने काफी निराश किया। टीम के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को इन सभी खिलाडियों से इंग्लैंड दौरे पर काफी उम्मीदें थी, लेकिन इन सभी ने उन्हें भी निराश किया हैं। टीम इंडिया की इस हार के बाद कोच शास्त्री भी आलोचकों के निशाने पर हैं।
बात करे टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या कि, तो उन्होंने इस दौरे पर बेहद निराश किया हैं। टीम मैनेजमेन्ट को हार्दिक से काफी उमीदें थी. ऑल राउंडर होने के नाते उन्हें टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी टीम को मजबूती देनी थी, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे। इस प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंडया का 2019 विश्वकप के लिए टीम में स्थान बना पाना काफी मुश्किल प्रतीत हो रहा हैं। अब टीम इंडिया का अगला विदेशी दौरा ऑस्ट्रेलिया का होगा।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया एशिया कप और वेस्टइंडीज के साथ घरेलु धरती पर सीरीज खेलेगी। उम्मीद हैं एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा होगी। यह दौरा साल के अंत में होगा। इस दौरे के लिए ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या की जगह हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता हैं। हनुमा ने इंग्लैंड दौरे पर अंतिम टेस्ट मैच में मिले मौके पर काफी बेहतर प्रदर्शन किया हैं।
Herald