टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के पास एक बार फिर से फॉर्म हासिल करने का आखिरी मौका है. उन्हें मुंबई की टीम में विजय हजारे ट्राफी के लिए चुना गया है. इसके अलावा उन्हें मुंबई की टीम का कप्तान भी बनाया गया है. वहीं उनके अलावा श्रेयस अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. आप को बता दें कि ख़राब फॉर्म से गुजर रहे रहाणे को एशिया कप में भी जगह नही दी गई थी.
फॉर्म हासिल करने का आखिरी मौका

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन इंग्लैंड में कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने पांच मैचों की 10 पारियों में दो अर्धशतक की मदद से महज 257 रनों का योगदान दिया. इस दौरान उनका औसत महज 25.70 का रहा. रहाणे को पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम से बाहर रखा गया था. ऐसे में टेस्ट में भी लगातार खराब प्रदर्शन उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा सकता है.
वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए भी दावा ठोकना चाहेंगे

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को चौथे नंबर के बल्लेबाज़ की तलाश है. ऐसे में रहाणे खुद को इस नंबर के लिए आगे कर सकते हैं. रहाणे विश्व कप में खेलने के लिए वनडे टीम में वापसी करना चाहते हैं.उन्होंने अबतक 156 लिस्ट ए मैच खेलते हुए 37.63 की औसत से 5,437 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक और 39 अर्धशतक भी बनाए.
विजय हजारे ट्राफी के लिए मुंबई की टीम
इस बार विजय हजारे ट्राफी 6 अक्टूबर से बंगलौर में खेली जानी है . इसके लिए मुंबई की टीम की घोषणा कर दी गई है. मुंबई की टीम रहाणे को कप्तानी दी गई है. वही टीम की उपकप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है. जबकि टीम में युवा बलेबाज़ शॉ को भी शामिल किया गया है .
मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाढ, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शिवम् दुबे, आकाश पारकर, धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी, विजय गोहिल, तुषार देशपड़ें, रोयस्तों दिअस

The post विश्वकप 2019 टीम में जगह बनाने का अजिंक्य रहाणे के पास अंतिम मौका, विजय हजारे में मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.