Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर: आईपीएल 2019 में शामिल हो सकती हैं जम्मू कश्मीर की टीम

इंडिया प्रीमियर लीग(आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी लीग है. अब इसमें एक नई टीम जम्मू-कश्मीर की एंट्री हो सकती है. इसके लिए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला से बातचीत जारी है. जम्मू-कश्मीर एक ऐसा राज्य है, जहां अशांति का महौल बना रहता है.

ऐसे में वहां की कोई टीम आईपीएल में शामिल होती है, तो ये एक अपने आप में बड़ी बात होगी. इसके जरिए जम्मू-कश्मीर की प्रतिभाओं को एक नया प्लेटफ़ॉर्म मिल सकेगा.

चेयरमैन राजीव शुक्ला से हो रही बात 

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला से टीम को लेकर संपर्क में हैं. उन्होंने ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के एक कार्यक्रम के मौके पर कहा

”मैं आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ आईपीएल में जम्मू-कश्मीर टीम होने को लेकर काम कर रहा हूं. जल्द ही आईपीएल मैच जम्मू-कश्मीर में खेले जाएंगे.”

अभी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ खिलाड़ी ही आईपीएल का हिस्सा बने हैं. ज़िम्बाम्वे के खिलाफ भारतीय टीम से खेलने वाले परवेज़ रसूल भी कुछ समय के लिए आईपीएल का हिस्सा रहे.

जबकि मंज़ूर अहमद और मंज़ूर पांडव किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा 20 लाख में 2018 के सीजन के लिए खरीदे गए थे. टी-20 के स्पेशलिस्ट मंजूर छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. वहीं जम्मू के मिथुन मनहास एक सफल फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं. जो आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं.

पिछले महीने 17 वर्षीय खिलाड़ी कामरान इकवाल इंडिया बी अंडर-19 टीम में शामिल किए गए. जोकि श्रीनगर के रहने वाले हैं. कामरान को चतुष्कोणीय श्रंखला के लिए टीम में शामिल किया गया. जोकि 9 सितंबर से लखनऊ में शुरु हुई. इस टूर्नामेंट में चार टीमें खेल रही हैं. ये टीमें अंडर-19 की अफगानिस्तान, नेपाल, इंडिया ए और इंडिया बी हैं.

अगला आईपीएल सीजन भारत के बाहर होने की आशंका है. जिसका कारण आम चुनाव बन सकता है. हालांकि इससे पहले भी आम चुनाव के चलते दो बार आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर हो चुका है.

The post बड़ी खबर: आईपीएल 2019 में शामिल हो सकती हैं जम्मू कश्मीर की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.