Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर राहुल द्रविड़ ने कह दी ये बात...

स्पोर्ट्स डेस्क। 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है और इस बार कई क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार्स चुनावी मैदान में उतर सकते है। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से इस बारे में सवाल पूछा गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप 2019 के चुनावी मैदान में उतर रहे है। इस पर भारतीय क्रिकेट के 'द वॉल' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

हाल ही में वो एक कार्यक्रम में पहुंचे और उनसे यह सवाल किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है उनका 2019 में होने वाले आम चुनावों में उतरने का कोई इरादा नहीं है। द्रविड़ ने हंसते हुए कहा कि 'किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया और मेरी राजनीति में कोई दिलचस्पी भी नहीं है।'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजनीति में उतरते रहें हैं लेकिन एक जमाने में 'फैब फाइव' के नाम से मशहूर रहे सचिन तेंदुलकर, द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ने तमाम अटकलबाजियों के बावजूद खुद को राजनीति से दूर रखा। गांगुली हालांकि क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश कर चुके हैं और वर्तमान में बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। वहीं राहुल द्रविड़ टीम इंडिया ए के कोच है। उन्होंने भारतीय टीम को कई अच्छे खिलाड़ी दिए है। यहीं नहीं अब कयास लगाए जा रहे है कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते है।

यह भी पढ़े :-

एशिया कप: बांग्लादेश के खिलाफ जीत की तिकड़ी लगाने उतरेगा भारत

हेड कोच रवि शास्त्री को हटाने की फिर उठी मांग, ये करने लगा है ट्रेंड



Herald