Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 में इस युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम में देखना चाहते हैं ज़हीर खान

zaheer khan

भारतीय टीम के मध्यक्रम में नंबर 4 बल्लेबाजी एक समस्या बनी हुई है. जबकि विश्वकप-2019 में अब बस कुछ महीने का समय ही बचा है. ऐसे में ज़हीर खान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को इस समस्या के समाधान के तौर पर देख रहे हैं. उनका मानना है कि पंत इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए परफेक्ट बल्लेबाज हैं.

क्या कहा ज़हीर खान ने ?

rishabh pant

स्पोर्ट्सस्टार के मुताबित ज़हीर खान ने एक इन्टरव्यू के दौरान कहा

”मुझे लगता है कि रिषभ पंत टीम में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं.अभी लगभग 25 मैच होने हैं. ये एक लंबा वक्त है. टीम प्रबंधन काफी खुला रहा है, कई विकल्पों का प्रयोग कर रहा है. इसलिए वह उस पर नज़र रखेंगे. उसके पास गेम को बदलने और बड़े-बड़े छक्के लगाने की क्षमता है, जिसकी अंतिम ओवरों में ज़रूरत होगी.”

गेंदबाजी के बारे में ज़हीर खान ने कहा कि भारत पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ जा सकता है. जिसमें तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स होंगे. ज़हीर ने कहा

”आप जानते हैं कि गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जगह बनाने का अवसर है. आप उम्मीद करेंगे कि हार्दिक वापस आ जाएं, जो संतुलन प्रदान कर सकते.”

आगे ज़हीर ने कहा

”इन परिस्थितियों में आप तीन स्पिनर्स गेंदबाजों को भी खिला सकते हो, जोकि लाभकारी भी होता है. लेकिन ये विश्वकप में शायद नहीं हो सकता. इसके बारे में उन्हें देखना होगा. वें पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ जा सकते हैं. तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स होंगे. उन्हें किसी ऐसे की भी तलाश करनी होगी जो पंड्या की जगह ले सके अगर वे मौजूद न हो पाए या फिट न हों.”

विश्वकप अगले वर्ष इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा. उससे पहले भारत को कई सीरीज खेलनी है. एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी. जबकि इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी.

The post विश्वकप 2019 में इस युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम में देखना चाहते हैं ज़हीर खान appeared first on SportzWiki Hindi.