इंटरनेट डेस्क। वर्ष 2019 में क्रिकेट विश्व कप है और इस विश्व कप में भारतीय टीम के पास जीतने का एक और मौका है, और वो इसलिए की टीम के पास इस समय हर क्षेत्र में अच्छा करने वाले खिलाड़ी है और यही खिलाड़ी टीम को 2019 के विश्व कप में जीत दिला सकते है, हालांकि टीम का प्रदर्शन अभी इंग्लैंड दौरे पर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा है लेकिन फिर भी टीम वनडे में सुधार कर इस विश्व कप के लिए तैयारी कर सकती हैै।
विराट कोहली ने स्मिथ से छीना नंबर वन का ताज, भारत भी शीर्ष पर बरकरार
इधर पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने 2019 के विश्व कप के लिए कहा है की तब तक पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को टीम के साथ खेलना चाहिए। सहवाग ने धोनी के लिए समर्थन करते हुए कहा की धोनी को 2019 में होने वाले विश्व कप तक भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने रहना चाहिए।
सहवाग ने कहा, धोनी वैसे तो अगले विश्व कप के फाइनल तक 38 वर्ष के हो जायेंगे लेकिन उनका वनडे करियर शानदार रहा है जिसमें उनके नेतृत्व में भारतीय टीम का 2011 में विश्व कप जीतकर चैंपियन बनना भी शामिल है।
आपकों बता दें की इंग्लैंड में हाल ही में खेली गई एकदिवसीय सीरीज भारत हार गया था और इस दौरान धोनी के प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी।लेकिन सहवाग का कहना है की यह खेल का एक हिस्सा है, कोई जरूरी नहीं की हर खिलाड़ी हर मैच में और हर सीरीज में अच्छा ही प्रदर्शन करें।
भारतीय टीम के प्रबंधन की ओर से अभी इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धोनी की जगह वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये हैं भारत के वो टॉप बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैच में छक्का जड़कर पूरा किया शतक
सहवाग ने कहा है की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अगले विश्व कप तक भारत की वनडे टीम में बने रहना जरूरी है। सहवाग ने कहा यह मेरी निजी राय है। आपकों बता देंकी भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज हार कर देश लौटी है, पांच टेस्ट मैचों में से भारतीय टीम केवल एक मैच ही जीत पाई है और वनडे सीरीज भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड की धरती पर गंवा दी थी।