दुबई। ICC वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्रिकेट की सभी टीमें तैयारी करने में जुटी हुई है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी टीम वर्ल्ड कप 2019 के खिलाड़ियों के नामों का सुझाव दे रहे है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले साल होने वाले विश्वकप के लिए प्रबल दावेदार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय मध्यक्रम में नंबर-4 स्थान को लेकर दुविधा में हैं और ऐसे में ऋषभ पंत से अच्छा कोई बल्लेबाज़ नहीं है।
जहीर ने एशिया कप के लिए स्टार स्पोर्ट्स के डगऑउट प्रोग्राम में कहा, ;मुझे लगता है कि पंत टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। विश्वकप से पहले अभी 25 मैच और होने हैं और अभी भी यह एक लंबा रास्ता है। इन 25 मैचों में तय हो जायेगा कौनसा खिलाड़ी वर्ल्ड के लिए प्रबल दावेदार हैं।
जहीर का मानना है कि टीम इंडिया को आगामी वर्ल्ड कप में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ उतरना चाहिए । भारत के लिए 200 वनडे मैचों में 282 विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ;आपको पता है कि गेंदबाजी विभाग में अभी भी कुछ स्थान खाली है और आप उम्मीद करेंगे कि हार्दिक पंड्या आकर उस स्थान को भरे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम पांच प्रमुख गेंदबाजों के साथ खेल सकता है।
यह भी पढ़े;-
पत्नी अनुष्का की फोटो शेयर करते समय इमोशनल हुए विराट, लिख दी ये बात
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार किया ऐसा काम, जानकर हो जाओगे हैरान
Herald