Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप-208 : सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा से इस भारतीय खिलाड़ी को हटा लोकेश राहुल को जगह देने की कही बात

sourav ganguly

एशिया कप-2018 के अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ उच्च दर्जे का प्रदर्शन न करने के बाद भारतीय टीम ने बाकि मैचों में अभी तक शानदार प्रदर्शन दिखाया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस टीम में कुछ कमियां निकाली हैं और वे प्लेइंग इलेवन से खुश नहीं हैं.

ये बदलाव चाहते हैं गांगुली 

अभी तक एशिया कप में खेले गए मैचों में भारतीय टीम में मध्यक्रम बल्लेबाजी के लिए अम्बाती रायडू, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव को मौका दिया गया. वहीं इस टूर्नामेंट से पहले नंबर तीन पर खेलने की सबसे ज्यादा संभावना केएल राहुल की थी.

dinesh karthik

मगर फिलहाल राहुल एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतरे हैं. जबकि गांगुली राहुल को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं. वहीं विराट कोहली की गैरमौजूदगी में वे बल्लेबाजी क्रम को बेहद कमजोर के रूप में देख रहे हैं.

इंडिया टीवी पर एक शो के दौरान सौरव गांगुली ने कहा ”एक चीज जो मुझे सबसे ज्यादा भयभीत करती है वो ये कि विश्व कप करीब है और भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम विराट कोहली के बिना काफी कमजोर दिख रहा है. दिनेश कार्तिक का करियर पतन की ओर है. महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने फॉर्म में नहीं हैं. केदार जाधव और अंबाती रायडू वापसी कर रहे हैं.”

गांगुली ने कहा ”इसलिए अगर आप इन बल्लेबाजों के साथ खेल रहे हो, जो इस फ़ॉर्मेट में स्थायी तौर पर नहीं है. इससे लगता है कि चयनकर्ता गुणवत्ता के साथ समझौता कर रहे हैं. इसलिए मानसिकता को बदलने की ज़रूरत है.”

kl rahul

कार्तिक की जगह केएल राहुल को खिलाने की बात कहते हुए गांगुली ने कहा ”इंग्लैंड में सबने देखा कि कार्तिक रन नहीं बना सके, और अगर आप विश्व कप के लिए टीम बना रहे हैं तो राहुल और रिषभ पंत के नाम कार्तिक से पहले आने चाहिए. कार्तिक अगर टीम में बतौर विकेटकीपर हैं तो ठीक वर्ना राहुल कहीं ज्यादा बेहतर बल्लेबाज हैं.”

The post एशिया कप-208 : सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा से इस भारतीय खिलाड़ी को हटा लोकेश राहुल को जगह देने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.