भारतीय वनडे और टी-20 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 की शुरुआत में वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की कप्तानी छोड़ दी थी। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान रहे धोनी ने अपने इस फैसले से सभी को चौंका दिया था। उनकी कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को यह जिम्मेदारी मिल गई थी।
कप्तानी छोड़ने का बताया कारण

कप्तानी छोड़ने के करीब डेढ़ साल बाद तक महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। टेस्ट क्रिकेट में संन्यास लेने की तरह ही सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के उनके फैसले के बारे में किसी को कुछ समझ नहीं आया। अब धोनी ने इसका कारण बताया है। रांची में एक प्रोग्राम में धोनी ने कहा
“मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया क्योंकि मैं चाहता था कि नए कप्तान को क्रिकेट विश्वकप 2019 से पहले टीम तैयार करने के लिए पूरा समय मिले। नए कप्तान को समय दिए बिना एक मजबूत टीम बनाना आसन नहीं है। मेरा मानना है कि मैंने सही समय पर कप्तानी छोड़ी थी।”
इंग्लैंड में टीम की हार पर बोले धोनी
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 4 मैचों में ही 3 मैच हारकर भारतीय टीम यह सीरीज गंवा चुकी है। धोनी की कप्तानी में भी टीम को 2011 और 2014 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हार का समाना करना पड़ा था। इंग्लैंड में मिली एक और करारी हार पर माही ने कहा
“सीरीज से पहले भारतीय टीम ने कम अभ्यास मैच खेल, यही वजह है कि बल्लेबाजों को इंग्लैंड में खेलने में परेशानी हो रही है। यह खेल का एक हिस्सा है और हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रैंकिंग में भारत वर्तमान में दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है।”
एशिया कप के लिए धोनी महत्वपूर्ण खिलाड़ी

भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिछले एशिया कप भी धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था।
The post महेंद्र सिंह धोनी ने किया खुलासा, क्यों छोड़ी थी अचानक से वनडे और टी-20 की कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.