स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट अनिश्चितातों का खेल हैं। इसमें कई क्रिकेट फॉर्मेट खेले जाते हैं। आजकल टी 20 क्रिकेट फॉर्मेट काफी पसंद किया जा रहा हैं। टी 20 क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने काफी नाम कमाया हैं। आज हम इंग्लैंड के जानें मानें बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी की बात करेंगे जिन्हें टी 20 क्रिकेट फॉर्मेट का स्पेसलिस्ट कहा जाता था। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाम है ल्यूक राइट। ये इंग्लैंड की नेशनल टीम के खिलाड़ी रहे हैं।
अपने छोटे से क्रिकेट करियर में अपनी पहचान एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में बनाने वाले ल्यूक राइट को किसी समय टी-20 क्रिकेट का असली बादशाह कहा जाता था। लेकिन कुछ परिस्तिथियों की वजह से उनका क्रिकेट करियर ख़त्म हो गया। ल्यूक राइट ने इंग्लैंड की अन्तर्राष्ट्रीय टीम के साथ ही घरेलू टीमों के लिए भी खेलतें हुए कई रिकॉर्ड अपनें नाम किये हैं। ल्यूक राइट उन चुनिंदा खिलाडियों में हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू किया था।
7 मार्च 1985 को इंग्लैंड के लेसिस्टरशैर शहर के बोटतेस्फोर्ड में जन्में ल्यूक राइट ने अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ साल 2007 में खेला था। उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड की अंडर 19 टीम में अपनी जगह बनाई। इसके बाद साल 2007 में वो इंग्लैंड की अन्तर्राष्ट्रीय टीम में भी जग़ह बनाने में सफल हो गए थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि, ल्यूक राइट के भाई एश्ले राइट भी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल चुकें हैं।
ल्यूक राइट के बड़े भाई एश्ले राइट ने इंग्लैंड के लिए फ़र्स्ट क्लॉस क्रिकेट तथा इंग्लैंड ए टीम के लिए भी कई मैच खेले हैं। हालांकि वो अपने छोटे भाई ल्यूक राइट की तरह इंग्लैंड की अन्तर्राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल नही हो पाए थे। साल 2009 की बात हैं जब ल्यूक ने न्यूज़ीलैंड दौरे पर अपनी गर्ल फ्रेंड रेबेका से इंगेजमेंट कर ली थी। इसके बाद 2010 में उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका दौरे के वक्त रेबेका से शादी कर ली थी।
Herald