विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दिन झारखण्ड के स्पिनर गेंदबाज शाहबाज नदीम ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू चलाया. राजस्थान के खिलाफ शाहबाज ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
गुरूवार को सुबह 9 बजे राजस्थान टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. राजस्थान टीम का फैसला उस समय गलत साबित हो गया, जब नदीम ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से विकेट निकालने शुरु कर दिए. पूरी टीम 28.3 ओवर में सिर्फ 73 रनों पर सिमट गयी.
10 रन देकर लिए 8 विकेट

राजस्थान टीम का पहला विकेट अमितकुमार गौतम के रूप में 32 के स्कोर पर गिरा. गौतम 17 रन बनाकर नदीम की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद 41 के स्कोर पर अंकित लांबा भी नदीम की गेंद पर बोल्ड हो गए. विकेट गिरने का शुरु हुआ ये सिलसिला थमा नहीं. एक के बाद एक विकेट नदीम निकालते चले गए. नदीम ने अपने 10 ओवर की गेंदबाजी में महज 10 रन देकर 8 विकेट लिए.
जिसमें 4 ओवर नदीम के मेडन रहे. नदीम ने इन 8 विकटों में से 5 बल्लेबाजों को बोल्ड कर आउट किया. इसी से समझा जा सकता है कि नदीम किस प्रकार बल्लेबाजों पर हावी रहे. नदीम का ये लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
लगभग 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

लिस्ट ए क्रिकेट में नदीम का ये एतिहासिक प्रदर्शन है. नदीम ने दिल्ली के राहुल सांगवी को पीछे छोड़ा है. सांगवी ने 1997-98 में 15 रन देकर 8 विकेट लिए थे. उन्होंने दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था. वहीं इस मामले में अब तीसरे नंबर पर श्रीलंका के चमिंडा वास हैं.चमिंडा ने ज़िम्बाम्वे के खिलाफ 2001-02 में 19 रन देकर 8 विकेट लिए थे.
29 वर्षीय शाहबाज नदीम ने अभी तक 86 लिस्ट ए मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 4.30 की इकॉनमी से 116 रन बनाए. इस रिकॉर्ड में उनके द्वारा राजस्थान के खिलाफ किया गया प्रदर्शन शामिल नहीं है. आईपीएल में नदीम दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए नज़र आते हैं.
The post विजय हजारे ट्रॉफी : शाहबाज नदीम की खतरनाक गेंदबाजी, तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.