Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यहां देखें, भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट, वनडे और टी-20 मैच सीरीज का शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत लगातार काफी समय से सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड में टेस्ट, वनडे और टी 20 सीरीज खेलने के बाद भारत इन दिनों एशिया कप खेल रहा है। एशिया कप के खत्म होते ही टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलेगी। भारत वेस्टइंडीज से चार अक्टूबर से सीरीज खेलना शुरू करेगी, जिसमें दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।

वहीं सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने चार अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के टिकट की बिक्री के लिये सात मैदान तय किए हैं, जहां 22 सितंबर से टिकट बिकने शुरू की जाएगी। एससीए मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने कहा, 'एससीए ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार अक्टूबर को यहां शुरू होने वाले मैच के टिकटों की बिक्री शुरू करने का फैसला किया है।'

साथ ही कहा गया है कि संघ ने 12 सितंबर से आनलाइन टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू कर दी है। शाह ने कहा, 'इसमें दो कॉरपोरेट बॉक्स हैं, जिसमें प्रत्येक में 15 लोगों की क्षमता है। साउथ पवेलियन कॉरपोरेट बाक्स की कीमत सात हजार रुपए जबकि वेस्ट स्टैंड कारपोरेट बाक्स की कीमत चार हजार रुपए रखी गई है।' आपको बता दें, BCCI भारत की जल्दी जल्दी सीरीज करवा रहा है क्योकि अगले साल ICC वर्ल्ड कप होने जा रहा है। इसी को देखते हुए BCCI भारतीय टीम को मजबूत और खिलाड़ियों को परखने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :-

एशिया कप: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहा स्टार

एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी मात, सर जडेजा ने किया धमाका



Herald