Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 विश्व कप जीत को याद करते हुए हरभजन सिंह ने किया ये खास वीडियो पोस्ट

भारतीय टीम ने आज ही के दिन 24 सितंबर को साल 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था. भारतीय टीम के इस जीत की आज 11वीं वर्षगांठ हैं.

भारतीय टीम की इस जीत को याद करते हुए हरभजन सिंह ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. जिससे उन्होंने भारत की इस यादगार जीत को याद किया हैं.

युवराज के 6 छक्के का वीडियो हरभजन ने किया पोस्ट 

भारतीय टीम के ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह ने युवराज सिंह के 6 छक्कों का वीडियो अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया हैं.

हरभजन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, हैं कोई मुकाबला शेर का, जियो युवराज, आज हम अपनी जीत की 11वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. मेरे लिए यह विश्व कप की यादगार इनिंग थी.”

फ्लिंटॉफ ने दिलाया था युवी को गुस्सा 

युवराज सिंह ने छह छक्के लगाने का यह शानदार कारनामा 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था. दरअसल, जब भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये, तो इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ, युवराज सिंह के साथ कुछ बहसबाजी कर बैठे, जिसके बाद युवराज गुस्से में आ गए थे और युवराज ने अपना गुस्सा पारी का 19वां ओवर लेकर आये स्टुअर्ट ब्रॉड पर उतरा और युवराज ने ब्रॉड की 6 गेंद में लगातार 6 छक्के लगा डाले थे.

यहाँ देखे हरभजन सिंह द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो 

बता दें, कि युवराज सिंह और हरभजन सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं दोनों ने कई सालों तक भारतीय टीम व पंजाब क्रिकेट टीम के लिए साथ क्रिकेट खेला हैं. फिलहाल दोनों ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

 

The post टी-20 विश्व कप जीत को याद करते हुए हरभजन सिंह ने किया ये खास वीडियो पोस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.