विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में व्याप्त बुराईयों को लेकर लीग को कठघरे में खड़े करने वाले बिहार के याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा को तो आप जानते ही होंगे। आदित्य वर्मा ने आईपीएल के साथ ही बीसीसीआई में बैठे बड़े-बड़े लोगों को जमकर निशाना बनाया लेकिन आज आदित्य वर्मा के बेटे पर ही संकट आ खड़ा हुआ है।

आदित्य वर्मा के बेटे को बीसीए ने लगाया दो साल का प्रतिबंध
आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग के बाद से सक्रिय रूप से इसमें व्याप्त बुराईयों से लड़ने वाले आदित्य वर्मा के बेटे लखन वर्मा पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अपनी अनुमति के बिना कथित तौर पर एक अनाधिकृत टूर्मामेंट और कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में शामिल होने के कारण लखन राजा वर्मा पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

बिना स्वीकृति के लखन राजा पहुंचे दूसरा लीग खेलने,
आदित्य वर्मा ने लगाए जानबूझ कर फंसाने के आरोप
अपने बेटे पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा लगाए गए दो साल के प्रतिबंध के बाद आदित्य वर्मा भी आक्रमक हो गए हैं और उन्होंने अपने बीच में बेटे को बलि का बकरा बनाने का आरोप लगाया है। आदित्य वर्मा का आरोप है कि बीसीए के सचिन रवि शंकर प्रसाद ने उनकी आपस में हो रही टक्कर के बीच उनके बेटे को लपेट लिया। आपको बता दें कि आदित्य वर्मा बीसीसीआई से गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन यानि सीएबी के सचिव हैं तो वहीं बीसीसीआई ने राज्य क्रिकेट संचालन के लिए बीसीए को मान्यता दी है।

मेरे बेटे को बिना किसी कारण बताओ नोटिस के लगाया प्रतिबंध
आदित्य वर्मा ने इसको लेकर कहा कि “मेरा बेटा इंडिया सीमेंट्स के लिए हैदराबाद क्रिकेट लीग में खेला और अचानक से उसे निलंबन पत्र सौंप दिया गया कि उसने खेलने से पहले बीसीए से स्वीकृति नहीं ली है। उसे कारण बताओ नोटिस तक नहीं दिया और सीधे निलंबित कर दिया गया। जो नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है । मैंने तो पहले ही उसके खिलाफ मामला दायर करा दिया है।”

बीसीसीआई ने भी नहीं दी दूसरे राज्य से खेलने की स्वीकृति
लखन राजा ने इस निलंबन के बाद दूसरे राज्य से खेलने के लिए बीसीसीआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा तो उन्होंने भी इसे देने से इनकार कर दिया है। बीसीसीआई के क्रिकेट एसोसिशन के जनरल मैनेजर सबा करीम ने कहा कि “सबसे पहले आपने जो टूर्नामेंट खेला या भाग लिया वो आपके गृह राज्य क्रिकेट संघ यानि बिहार क्रिकेट संघ या बीसीसीआई से पंजीकृत नहीं था। ऐसे में जो टूर्नामेंट और पंजीकरण के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों के बारे में आपकी उद्देश्यपूर्ण लापरवाही दिखाता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत का यह खिलाड़ी बिना अनुमति के खेल रहा था दूसरी टी-20 लीग, अब बोर्ड ने लगाया दो साल का प्रतिबंध appeared first on SportzWiki Hindi.