इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दावा किया था कि उनकी टीम का विदेशी रिकॉर्ड पिछले 15-20 सालों की टीमों की तुलना में बेहतर है. जिसके बाद भारत के महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री को उनको आइना दिखा दिया है. इस दौरान उन्होंने रवि शास्त्री के दावों को ख़ारिज कर दिया है.
हमने पहले भी सीरीज जीती है

विदेश में जीत को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं यही कह सकता हूं कि लंबे समय से कोई भी भारतीय टीम श्री लंका में नहीं जीती है, लेकिन हम वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड में जीते थे, हमने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच जीते थे. पिछली बार भारत ने 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी. मैं यही कह सकता हूं कि 1980 के दशक में टीमों ने इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज में जीत दर्ज की थी. राहुल द्रविड़ ने भी वेस्ट इंडीज में 2005 में और 2007 में इंग्लैंड में सीरीज जीती थी. जब भारत ने पहली बार साउथ अफ्रीका को उसकी सरजमीं पर हराया था तो वह टीम के कप्तान थे.”
आगे उन्होंने बोलते हुए उन्होंने कहा कि द्रविड़ को उनकी कप्तानी और टीम की जीत में बहुत ही कम श्रेय दिया जाता है. विदेशों में जीत दर्ज करने वाली काफी टीमें रही हैं.
मोईन अली के आगे बल्लेबाज़ हुए फेल

भारतीय बल्लेबाजों को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“फुटवर्क की कमी से भारतीय बल्लेबाजों को नुकसान हुआ, वे मोइन अली के खिलाफ गेंद को ठीक से नहीं खेल पा रहे थे. ऐसा सफेद गेंद के क्रिकेट की अधिकता से होता है. वनडे में आपके लिए चार स्लिप नहीं होतीं, जब तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे होते हैं, तो आप हिट कर सकते हो.आप को बता दें कि मोईन अली ने 9 विकेट हासिल किये थे .”
The post वर्तमान भारतीय टीम को पिछले 20 सालो की सर्वश्रेष्ठ टीम बोलने पर सुनील गावस्कर ने शास्त्री को दिखाया आइना appeared first on SportzWiki Hindi.