दुबाईः बांग्लादेश ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के फाइनल मैच में भारत के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए।

उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और टीम 48.3 ओवरों में 222 रनों पर ही ढेर हो गई।
दास ने अपनी शतकीय पारी में 117 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए।
भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। केदार जाधव को दो सफलताएं मिलीं जबकि जसप्रीत बुमराह तथा युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।
The post एशिया कप फाइनल : भारत को जीत के लिए चाहिए 223 रन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.