Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी ने 23 छक्कों की मदद से बना डाले 257 रन, टूटे कई रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में तूफानी बल्लेबाज़ी करने वालो की कोई कमी नहीं है। लेकिन हाल ही में एक खिलाड़ी ने 257 रन की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट ने क्विंसलैंड के खिलाफ सिर्फ 148 गेंदों में 257 रनों की पारी खेलते हुए कई रेकॉर्ड बना डाले। आपको जानकारी में बता दें, इस दौरान डार्सी शॉर्ट ने 15 चौके और 23 आसमानी छक्के भी लगाए।

यहीं नहीं शॉर्ट ने इस मैच में 23 छक्के भी लगाए जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। किसी भी इंटरनेशनल लेवल पर रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और साउथ अफ्रीकी स्टार एबी डिविलियर्स ने 16-16 छक्के लगाए हुए हैं। खास बात यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट (लिस्ट-ए और इंटरनेशनल) की सबसे बड़ी पारी है, जबकि ओवरऑल तीसरी सबसे बड़ी पारी है।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की बात करे तो पहला नंबर ब्राउन का ही आता है, इस बल्लेबाज ने साल 2002 में सरे की तरफ से खेलते हुए 160 गेंद पर 368 रन बना दिए थे। वहीं रोहित शर्मा ने साल 2014 में कोलकाता के एतिहासिक ग्राउंड ईडन गार्डन पर श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम ही सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।

5 सबसे बड़ी पारियां

बल्लेबाज स्कोर मैच डिटेल कब
अली ब्राउन (इंग्लैंड) 268 सरे बनाम ग्लैमोर्गन 19 जून, 2002
रोहित शर्मा (भारत) 264 भारत बनाम श्री लंका 13 नवंबर, 2014
डार्सी शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया) 257 वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्विंसलैंड 28 सितंबर, 2018
शिखर धवन (भारत) 248 इंडिया-ए बनाम साउथ अफ्रीका-ए 12 अगस्त, 2013
मार्टिन गप्टिल (न्यू जीलैंड) 237* न्यू जीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज 21 मार्च, 2015


Herald