Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 24.5 ओवर में मनीष पांडे ने किया इस साल का सबसे बेस्ट कैच, फिर साबित किया खुद को सर्वश्रेष्ठ फिल्डर

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मनीष पांडे ने एक ऐसा कैच किया हैं. जिसे देख हर कोई दंग रह गया हैं.

पांडे ने सरफराज का किया लाजवाब कैच 

दरअसल, जब पाकिस्तान की पारी का 25वां ओवर केदार जाधव लेकर आ रहे थे, तो उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने एक बड़ा शॉट खेलना चाहा. गेंद बाउंड्री की तरफ जा भी रही थी और देखने से लग रहा था, कि यह गेंद छक्के के लिए आसानी से चली जायेगी.

लेकिन इसी बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे मनीष पांडे तेजी से गेंद पर आये और उन्होंने गेंद को पकड़ते हुए उछाला, क्योंकि वह बाउंड्री लाइन के बहुत करीब थे.

हालाँकि, वह खुद तो बाउंड्री लाइन के भीतर चले गये थे, लेकिन गेंद उन्होंने तब तक बाहर उछाल दी थी. इसके बाद वह बाउंड्री लाइन से बाहर आये और उन्होंने उछली हुई गेंद को दोबारा कैच कर लिया. इस तरह मनीष पांडे ने एक शानदार कैच कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया हैं.

यहाँ देखे मनीष पांडे के शानदार कैच का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे मनीष पांडे ने अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती का नमूना पेश करते हुए एक शानदार कैच कर दिया हैं.

मनीष पांडे नहीं हैं प्लेइंग इलेवन में शामिल 

हालाँकि, आपकों यह भी बता दें, कि मनीष पांडे भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल रहे हैं. वह चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह मैदान पर फील्डिंग करने आये थे.

आपकों यह भी बता दें, कि इस मैच का टॉस पाकिस्तान की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. हमारे इस खबर को लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम 34 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बना चुकी हैं.

 

The post वीडियो : 24.5 ओवर में मनीष पांडे ने किया इस साल का सबसे बेस्ट कैच, फिर साबित किया खुद को सर्वश्रेष्ठ फिल्डर appeared first on SportzWiki Hindi.