Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

25 टेस्ट मैच बाद देखे केएल राहुल और गौतम गंभीर में कौन हैं बेस्ट ओपनर, आंकड़े दे रहे गवाही

केएल राहुल को भारत का एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ चार रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वह अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे है.

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए इस सीरीज के 4 मैचों की 8 पारियों में 14.12 की औसत से मात्र 113 रन बनाये है.

25 टेस्ट मैचों बाद गौतम गंभीर और केएल राहुल के आँकड़े 

अपने शुरूआती 25 टेस्ट मैचों की 44 पारियों में गौतम गंभीर ने 51.61 की शानदार औसत से 2271 रन बनाये. इस दौरान उन्होंने 5 शतक 10 अर्धशतक और एक दोहरा शतक लगाया था.  इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 204 रन का रहा था.

वही केएल राहुल ने अपने खेले 25 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 39.20 की औसत से 1529 रन बनाये थे. इस दौरान उन्होंने 4 शतक 11 अर्धशतक लगाये.  इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 199  रन का रहा था.

गौतम गंभीर नजर आ रहें हैं बेस्ट 

25 टेस्ट मैच बाद औसत व रनों के मामले पर गौतम गंभीर केएल राहुल से ज्यादा बेहतर नजर आ रहे है. गौतम गंभीर ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 58 मैच खेले. जिसमे उन्होंने 41.95 की औसत से 4154 रन बनाये हुए है. गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में 8 शतक व 22 अर्धशतक लगाये हुए है.

इंग्लैंड की धरती पर दोनों का ही खराब रिकॉर्ड 

बता दें, कि इंग्लैंड की धरती में दोनों का ही शर्मनाक रिकॉर्ड रहा है. गौतम गंभीर ने इंग्लैंड की धरती में 5 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे वह 10 पारियों में 12.7 की औसत से मात्र 127 रन ही बना पाये.  केएल राहुल इंग्लैंड की धरती में अबतक खेले कुल चार टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 14.1 की औसत से मात्र 113 रन ही बना पाये है.

बता दें, कि गौतम गंभीर के नाम 11 बार लगातार टेस्ट क्रिकेट में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. वहीं केएल राहुल भी लगातार 7 टेस्ट मैचों में अर्धशतक बना चुके है.

The post 25 टेस्ट मैच बाद देखे केएल राहुल और गौतम गंभीर में कौन हैं बेस्ट ओपनर, आंकड़े दे रहे गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.