स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट आज विश्वभर में सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में से एक हैं। आईसीसी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कुछ ना कुछ नया प्रयोग करती रहती हैं। इस वक्त क्रिकेट में तीन फॉर्मेट खेले जा रहे हैं जिनमें टी 20, वनडे और टेस्ट शामिल हैं। टी 20 क्रिकेट के आने के बाद वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता में थोड़ा बहुत गिरावट आई हैं। वनडे की कम होती लोकप्रियता की वजह से आईसीसी इस फॉर्मेट में बदलाव करने की सोच रही हैं।
जब फौजी के बेटे के क्रिकेट खेलने पर लगा बैन, हुई थी बहुत आलोचना
वनडे क्रिकेट की घटती लोकप्रियता आईसीसी की चिंता का सबब बनी हुई हैं। क्रिकेट जगत से आ रही ख़बरों के मुताबिक आईसीसी एकदिवसीय मैचों में ओवर की संख्या 40 करने पर विचार कर रही हैं। इसके अलावा कहा गया हैं कि, इसे 20-20 ओवर की दो पारियों में खेला जाए। इस हिसाब से पहले एक टीम 20 ओवर बल्लेबाज़ी करेगी फिर दूसरी टीम बल्लेबाज़ी करेगी। इसी प्रकार गेंदबाजी का क्रम चलेगा।
सीनियर बल्लेबाज ने रखा नया रूप, लाल बिंदी और सिर पर ओढनी डाले दिखा
आईसीसी वनडे क्रिकेट में इस फ़ॉर्मेट को लागू करने के लिए विशेषज्ञों से बात कर रही है। आईसीसी के अधिकारी ने बताया कि, अगर ऐसा करने में हमें सफलता मिलती हैं तो यह एक क्रांति होगी। इससे दर्शकों का लगाव एक बार फिर इस फ़ॉर्मेट की तरफ बढ़ेगा। बता दे, अगर आईसीसी के द्वारा विचार किया जा रहा ये प्लान सफल हुआ तो भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा का वनडे में बनाया 264 रनों का स्कोर क्रिकेट के इतिहास में अमर हो जायेगा।
दिग्गज बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा, इस दिन कहेंगें क्रिकेट को अलविदा
13 नवम्बर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान कायम किया । रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है
इंग्लैंड के खिलाफ लोकेश राहुल ने लगाया शानदार शतक, ये खिलाड़ी हुआ शून्य पर आउट
Herald