Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 26.6 ओवर में अंबाती रायुडू से उलझना शोएब मलिक को पड़ा महंगा, गंवा बैठे विकेट

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच बुधवार को खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने कुछ ऐसा किया हैं. जिससे पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शोएब मलिक ने खुद अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार दी हैं.

खुद की गलती से रन आउट हुए मलिक 

बता दें, कि इस मैच में पाकिस्तान टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज शोएब मलिक खुद की ही गलती से रन आउट हुए हैं. दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 27वां ओवर केदार जाधव लेकर आये थे. उनके इस ओवर की छठी गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली स्ट्राइक पर थे.

आसिफ अली ने जाधव की इस बाल को डिफेंस करते हुए खेला, लेकिन नॉन स्ट्राइक पर खड़े शोएब मलिक इस गेंद पर रन लेने के लिए भाग निकले.

हालाँकि, आसिफ अली ने उन्हें कॉल नहीं की थी और वह रन लेने के लिए मना ही करते जा रहे थे, लेकिन जब तक मलिक उनकी इस कॉल को सुनते तब तक काफी देर हो चुकी थी और शोएब मलिक क्रीज से काफी आगे निकल आये थे.

जब वापस मलिक ने क्रीज में जाने की कोशिश की, तो अम्बाती रायुडू ने तेजी से बॉल पर आते हुए विकेट पर थ्रो कर दिया और भारतीय टीम को शोएब मलिक का एक अहम विकेट हासिल हो गया.

यहाँ देखे शोएब मलिक के रन आउट का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे शोएब मलिक खुद अपनी ही गलती से रनआउट हो गये. उनकी एक रन लेने की जल्दबाजी की वजह से उन्हें अपना कीमती विकेट खोना पड़ा हैं.

शोएब मलिक ने अपनी टीम के लिए 67 गेंदों पर 43 रन बनाये. जिसमे उन्होंने एक चौका व एक छक्का लगाया. पाकिस्तान की टीम अपनी पारी में मात्र 162 रन ही बना पाई हैं.

The post वीडियो : 26.6 ओवर में अंबाती रायुडू से उलझना शोएब मलिक को पड़ा महंगा, गंवा बैठे विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.