Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन के शतक के दम पर भारत ने बनाए 285 रन

दुबई        
एशिया कप 2018 में ग्रुप A का दूसरा मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 285 रन बनाए और हांगकांग के सामने जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य रखा.

टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 127 रनों की पारी खेली जबकि अंबति रायडू ने 60 रन बनाए. भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा. रोहित शर्मा 23 रन बनाकर स्पिनर अहसान खान की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया. रायडू के तौर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा. रायडू 60 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अहसान नवाज की गेंद को थर्डमैन पर खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई.

इससे पहले हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम में अंबति रायडू की वापसी हुई है.

रायडू नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. उनके साथ दिनेश कार्तिक और केदार जाधव भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं. भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू करेंगे. भारत इस मैच में पांच गेंदबाजों के साथ खेल रहा है.

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव पर स्पिन विभाग का जिम्मा होगा. इसके अलावा तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद शामिल हैं. हांगकांग ने अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है.

पहले मैच में पाकिस्तान से हारी थी हांगकांग

एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में हांगकांग को पाकिस्तान के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दो बार की चैंपियन पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर ढेर कर दिया और फिर 23.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.