Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: जडेजा ने की शानदार वापसी, 29 रन देकर लिए 4 विकेट  

इंटरनेट डेस्क। आज एशिया कप में खेले जा रहें भारत और बांग्लादेश मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा द्वारा लिया गया फैसला उनेक पक्ष में दिखा। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने कुछ भी कमाल नही दिखा पायी। पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 47 ओवर में 9 विकेट खो कर 169रन बना लिए थे। पर आज के मैच में हार्दिक पंड्या की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है। साथ ही रविंद्र जडेजा ने टीम में आते ही गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए 10 ओवर में मात्र 29 रन दिए और बांग्लादेश के महत्वपूर्ण 4 विकेट अपने नाम किये।

बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने शुरू से ही कमजोर नजर आये साथ ही बांग्लादेश ने मात्र 65 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शाकिब अल हसन (17), मुशफिकुर रहीम (21), मोहम्मद मिथुन (09) और मोसद्देक हुसैन (12) को आउट करके बांग्लादेश के चार महत्वपूर्ण विकेट लिए इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रित बुमराह ने भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन मेहदी हसन ने बनाये। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कमर में चोट के साथ मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गए हैं। साथ ही शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है।



Herald