भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले गये पांचवे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपनी शानदार पारी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था. ऋषभ पंत ने पांचवे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए 146 गेंदों पर 114 रन की शानदार पारी खेली थी. ऋषभ पंत ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 15 शानदार चौके व चार छक्के लगाये.
विक्रांत गुप्ता और हरभजन ने पंत को वनडे टीम में शामिल करने की उठाई मांग

आजतक तक वरिष्ट पत्रकार विक्रांत गुप्ता और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह ने ऋषभ पंत को वनडे तीन ने शामिल करने की मांग उठाई हैं.
आजतक तक के वरिष्ट खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “यदि एशिया कप में बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम में होते तो.”
विक्रांत गुप्ता का समर्थन करते हुए हरभजन सिंह ने रीट्विट करते हुए लिखा, “आखिर वह एशिया कप की वनडे टीम में क्यों नहीं हैं. उसके खेल के हिसाब से उसे यह फॉर्मेट ज्यादा सूट करता हैं.”
यहाँ देखे दोनों के ट्वीट
And Rishabh Pant isn’t part of India’s ODI team for the Asia Cup (as a batsman)
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) September 11, 2018
Why is he not in the odi squad for the Asia cup ??? his game is suited more for that format https://t.co/RmgpAMntok
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 11, 2018
ऋषभ पंत अबतक नहीं खेले है एक भी वनडे मैच

बता दें, कि भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टेस्ट और टी-20 क्रिकेट तो भारत के लिए खेल लिया हैं, लेकिन उन्हें अभी भी वनडे क्रिकेट में अपने डेब्यू का इंतजार है.
ऋषभ पंत ने अपने दो मैच के टी-20 क्रिकेट करियर में 4 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 24.33 की औसत से 73 रन बनाये हुए हैं. वहीं ऋषभ पंत ने 3 मैचों के टेस्ट करियर में 27 की औसत से 162 रन बनाये हैं.
The post एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे ऋषभ पन्त? इन 2 दिग्गजों ने उठाई चयनकर्ताओ पर अंगुली appeared first on SportzWiki Hindi.